फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car drive with child safety measures precautions to prevent road accident

Car Tips: बच्चे के साथ सफर कर रहे हैं तो इन टिप्स को याद रखें, जानलेवा साबित हो सकती हैं ये गलतियां

Mon, 13 May 2024 12:07 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 13 May 2024 12:07 PM IST
सार

देश में रोजाना काफी लोग बच्चों के साथ सफर करते हैं, मगर बेहद ही कम लोग ड्राइविंग के समय बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देते हैं। ऐसे में आपको किन बातों का ध्यान रखना है इस खबर में जानिए टिप्स। 

विज्ञापन
car drive with child safety measures precautions to prevent road accident
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

सड़क पर गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को सतर्क रहना होता है। साथ ही यातायात के सभी नियमों का सही तरीके से पालन करना होता है। वहीं, अगर आप बच्चों के साथ ड्राइविंग कर रहे हैं तो चालक को ज्यादा सावधान होकर गाड़ी चलानी पड़ती है। सड़क पर जरा सी लापरवाही जान पर खतरा बन सकती है। अगर आप बच्चों को साथ लेकर अक्सर ड्राइविंग करते हैं तो आपके लिए ये खबर काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। इस खबर में जानिए बच्चों के साथ सफर करते वक्त आपको किन बातों का खास तौर पर ध्यान रखना है।

विज्ञापन

भूलकर भी न करें ये गलती

ये तो आप जानते ही होंगे कि बच्चों के साथ ड्राइविंग करना काफी मुश्किल होता है। अगर ड्राइविंग के दौरान बच्चे आगे वाली सीट पर बैठे हैं तो उन्हें सही ढंग से बैठाना चाहिए। कार की आगे की सीट पर बैठे बच्चा अगर सीट बेल्ट को सही तरीके नहीं लगाता है तो दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा आगे की सीट पर बैठे बच्चे सफर के दौरान कार के फंक्शन्स के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को आगे की बजाय पीछे वाली सीट पर बैठाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के साथ सफर के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप कार से लंबे सफर पर जा रहे हैं तो कोशिश करें कि बच्चों को आगे की सीट पर न बैठाएं। किसी भी हादसे की स्थिति में बच्चे अगर फ्रंट सीट पर बैठे हैं तो उन्हें ज्यादा नुकसान हो सकता है। 
  • कार के सफर के दौरान बच्चों को साथ लेकर जाने पर आप बच्चों के लिए आने वाली स्पेशल सीट को गाड़ी में इंस्टॉल करवा सकते हैं। इस सीट के साथ तीन पाइंट सेफ्टी बेल्ट भी आती है। बच्चों के साथ सफर करने पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर बच्चें की लंबाई 135 सेंटीमीटर से अधिक हैं तो बच्चे को कार की सामान्य सीट बेल्ट दी जा सकती है, मगर इससे कम लंबाई होने पर अलग से सीट बेल्ट इंस्टॉल करवाएं, ताकि सफर के दौरान बच्चा सुरक्षित रहें। 
  • कई बार देखा गया है कि लोग सफर के दौरान बच्चों को गाड़ी में ही छोड़कर किसी काम से चले जाते हैं। ऐसे में आपको ये गलती नहीं करनी है। आप कार से निकलकर कही भी बाहर जाए तो बच्चों को साथ लेकर जाए। 
  • अगर आप बच्चे के साथ किसी लंबे सफर पर जा रहे हैं तो थोड़े-थोड़े समय पर ये चेक करते रहे कि क्या बच्चा ठीक तरीके से कार में अपनी सीट पर बैठा है, अगर बच्चे की बैठने की पॉजिशन गलत है तो कार के ब्रेक लगने के वक्त बच्चा सीट से गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed