Car Tips: बच्चे के साथ सफर कर रहे हैं तो इन टिप्स को याद रखें, जानलेवा साबित हो सकती हैं ये गलतियां
देश में रोजाना काफी लोग बच्चों के साथ सफर करते हैं, मगर बेहद ही कम लोग ड्राइविंग के समय बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देते हैं। ऐसे में आपको किन बातों का ध्यान रखना है इस खबर में जानिए टिप्स।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क पर गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को सतर्क रहना होता है। साथ ही यातायात के सभी नियमों का सही तरीके से पालन करना होता है। वहीं, अगर आप बच्चों के साथ ड्राइविंग कर रहे हैं तो चालक को ज्यादा सावधान होकर गाड़ी चलानी पड़ती है। सड़क पर जरा सी लापरवाही जान पर खतरा बन सकती है। अगर आप बच्चों को साथ लेकर अक्सर ड्राइविंग करते हैं तो आपके लिए ये खबर काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। इस खबर में जानिए बच्चों के साथ सफर करते वक्त आपको किन बातों का खास तौर पर ध्यान रखना है।
भूलकर भी न करें ये गलती
ये तो आप जानते ही होंगे कि बच्चों के साथ ड्राइविंग करना काफी मुश्किल होता है। अगर ड्राइविंग के दौरान बच्चे आगे वाली सीट पर बैठे हैं तो उन्हें सही ढंग से बैठाना चाहिए। कार की आगे की सीट पर बैठे बच्चा अगर सीट बेल्ट को सही तरीके नहीं लगाता है तो दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा आगे की सीट पर बैठे बच्चे सफर के दौरान कार के फंक्शन्स के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को आगे की बजाय पीछे वाली सीट पर बैठाया जाए।
बच्चे के साथ सफर के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप कार से लंबे सफर पर जा रहे हैं तो कोशिश करें कि बच्चों को आगे की सीट पर न बैठाएं। किसी भी हादसे की स्थिति में बच्चे अगर फ्रंट सीट पर बैठे हैं तो उन्हें ज्यादा नुकसान हो सकता है।
- कार के सफर के दौरान बच्चों को साथ लेकर जाने पर आप बच्चों के लिए आने वाली स्पेशल सीट को गाड़ी में इंस्टॉल करवा सकते हैं। इस सीट के साथ तीन पाइंट सेफ्टी बेल्ट भी आती है। बच्चों के साथ सफर करने पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर बच्चें की लंबाई 135 सेंटीमीटर से अधिक हैं तो बच्चे को कार की सामान्य सीट बेल्ट दी जा सकती है, मगर इससे कम लंबाई होने पर अलग से सीट बेल्ट इंस्टॉल करवाएं, ताकि सफर के दौरान बच्चा सुरक्षित रहें।
- कई बार देखा गया है कि लोग सफर के दौरान बच्चों को गाड़ी में ही छोड़कर किसी काम से चले जाते हैं। ऐसे में आपको ये गलती नहीं करनी है। आप कार से निकलकर कही भी बाहर जाए तो बच्चों को साथ लेकर जाए।
- अगर आप बच्चे के साथ किसी लंबे सफर पर जा रहे हैं तो थोड़े-थोड़े समय पर ये चेक करते रहे कि क्या बच्चा ठीक तरीके से कार में अपनी सीट पर बैठा है, अगर बच्चे की बैठने की पॉजिशन गलत है तो कार के ब्रेक लगने के वक्त बच्चा सीट से गिर सकता है।