फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   will amaze killer of swift dzire

बड़ा सवाल! क्या अमेज देगी डिजायर को टक्कर

Mon, 15 Apr 2013 12:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 15 Apr 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
will amaze killer of swift dzire

होंडा ने कॉम्पैक्ट सेडान कार अमेज के साथ डीजल वर्ग में कदम रख दिया है। बाजार में इस सेग्मेंट की डिजायर, इटिऑस और सेल पहले से ही मौजूद है।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा बिकने वाली डिजायर और टोयोटा की इटिऑस से होंडा अमेज कितनी अलग है, क्या अमेज डिजायर समेत अन्य कारों को टक्कर देने में कामयाब होगी? ये बड़ा और अहम सवाल है।
विज्ञापन


ऐसे भी माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ग्राहकों को इस सेग्मेंट में कई आकर्षक मॉडल और ऑफर मिल सकते हैं। अमेज के पेट्रोल वर्जन का बेस प्राइज 4.99 लाख और डीजल वर्जन के दाम 5.99 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल इंजन वाली अमेज में 1.2 लीटर का आइ-वीटेक इंजन है। ये मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगी। वहीं अमेज डीजल की 1.5 लीटर आइ-डीटेक इंजन के साथ 98bhp क्षमता और 200Nm टॉर्क है।

होंडा अमेज 4 मीटर से छोटी सेडान कार है और यह बाजार में स्विफ्ट डिजायर को टक्कर दे सकती है। इसके साथ ही अमेज टोयोटा इटिऑस और शेवरले सेल की बिक्री को भी प्रभावित करेगी।


हम यहां पर होंडा अमेज, मारुति स्विफ्ट डिजायर, टोयोटा इटिऑस और शेवरले सेल की कीमत, माइलेज, इंजन और क्षमता के आधार पर तुलना कर रहे हैं।

पेट्रोल वर्जन
कार का नाम कीमत (लाख में) इंजन पावर माइलेज
स्विफ्ट डिजायर 4.92 से 6.75 लाख के सीरीज, 1200cc 87bhp 14-16 kmpl
शेवरले सेल 4.99 से 6.41 लाख 1.2 ली, 1200cc 86bhp 16-18 kmpl
टोयोटा इटिऑस 5.45 से 7.08 लाख 1.5 ली, 1500cc 90bhp 15-17 kmpl
होंडा अमेज 4.99 से 7.50 लाख 1.2 ली, 1200 cc 86bhp 15.5-18 kmpl





डीजल वर्जन
कार का नाम कीमत इंजन पावर माइलेज
स्विफ्ट डिजायर 5.99 से 7.50 लाख 1.3 ली, 1250cc 75bhp 16/18 kmpl
शेवरले सेल 6.29 से 7.51 लाख 1.3 ली, 1250cc 75bhp 20/22 kmpl
टोयोटा इटिऑस 6.70 से 8.15 लाख 1.5 ली, 1500cc 90bhp 17/19 kmpl
होंडा अमेज 5.99 से 7.60 लाख 1.5 ली, 1500cc 98bhp 25 kmpl

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed