फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Review ›   we driven renault kwid AMT in goa to explore it

डायल से गियर बदलिए और बढ़ जाइए मंजिल की ओर

Fri, 03 Feb 2017 05:12 PM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
we driven renault kwid AMT in goa to explore it
हमने रेनो क्विड एएमटी को गोवा में ड्राइव किया और इसकी खूबियों को परखा। - फोटो : Renault
बाजार बदल रहा है और लोगों की उम्मीदें आसमान पर हैं। 10 रुपये खर्च करने वाला ग्राहक अपने पूरे पैसे वसूल करने की बात सोचता है। ऐसे में कार कंपनियों के लिए मुश्किल ये है कि लोगों की उम्मीदों को सस्ते में कैसे पूरा करें। डस्‍टर के जरिए भारतीय बाजार की नब्ज टटोल चुकी ऑटोमोबाइल कंपनी रेनो को यह पता लग चुका है कि हम भारतीयों को क्या पसंद है। एंट्री लेवल कार सेगमेंट में रेनो क्विड के जरिए एंट्री मारकर देश में बिकने वाली टॉप टेन कारों में शामिल होते ही इस कार कंपनी ने एक और बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत कंपनी ने एक लीटर इंजिन विकल्प वाली क्विड में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दे दिया है जिसे प्रयोग करने के लिए बाईं ओर डैशबोर्ड पर एक डायल लगा है उसे वॉल्यूम कंट्रोल की तरह घुमाइए और मंजिल की तरफ निकल जाइए। हमने गोवा में रेनो कि इस नई पेशकश को टेस्‍ट किया और जानने की कोशिश की क्या यह कार भारतीय ग्राहकों को अपनी ओर लुभा पाएगी।
विज्ञापन

सबसे पहले एक परिचय 

we driven renault kwid AMT in goa to explore it
रेनो क्विड एएमटी - फोटो : Renault
रेनो क्विड दिखने में डस्‍टर का छोटा स्‍वरूप लगती है और इसकी यही अदा लोगों को काफी पसंद आ रही है। अक्‍तूबर 2015 से अब तक कंपनी ने लगभग सवा लाख रेनो क्विड को भारतीय बाजार में बेचा है। हमेशा एक अच्‍छा बल्‍लेबाज पहले अपनी इनिंग बिल्‍ड करता है फिर सेंचुरी और डबल सेंचुरी की सोचता है। ठीक ऐसा ही कुछ रेनो के तरफ से देखने को अब तक मिल रहा है। रेनो क्विड अब 1 लीटर इंजिन व एएमटी ऑप्‍शन के साथ बाजार में आ चुकी है। मारुति सुजुकी को कड़ी टक्कर देने के लिए रेनो अपनी मार्केटिंग स्‍ट्रेटजी के साथ वैसे ही खेल रही है जैसा मारुति अब तक करती आई है। एक सफल उत्पाद में तब तक प्रयोग करते रहो जब तक नंबर्स आ रहे हैं। उदाहरण के तौर पर बात करें तो पहले मारुति 800, फिर ऑल्टो और फिर के10। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस तरह से रेनो अपना मुकाम उतना मजबूत बना पाएगी जहां मारुति सुजुकी आज खड़ी है। हालांकि यह अभी बहुत दूर की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमटी डायल    

we driven renault kwid AMT in goa to explore it
इस तरह से डैश पर दिया गया है ऑटोमेटिक गियर बदलने के ‌लिए डायल। - फोटो : Renault
रेनो क्विड का एएमटी डायल क्या है? अगर आप ड्राइव करते हैं तो यह सवाल आपके लिए बेहद अहम है अगर आप क्विड एएमटी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। डॉयल के जरिए गियर शिफटिंग वाले फीचर महंगी कारों में देखे जाते हैं। लेकिन यह पहली बार है जब एएमटी डॉयल को किसी एंट्री लेवल कार में डैशबोर्ड पर दिया गया है। इस डायल में आर (रिवर्स), एन (न्यूट्रल) और डी (ड्राइव) मोड दिए गए हैं। इससे स्पस्‍ट हो जाता है कि अगर ड्राइव करना है तो डी पर डाायल घुमा दीजिए, रिवर्स करना है तो आर को चुनिए और कुछ नहीं करना है न्युट्रल मोड को सेलेक्ट करिए और चिल मारिए। यह ठीक वैसे ही काम करता है जैसे आप एक ऑटोमेटिक कार चलाते हैं। गाड़ी एक्सीलरेट करते जाइए आपकी मंजिल करीब आती जाएगी। 
विज्ञापन

चलाने में है कैसी 

we driven renault kwid AMT in goa to explore it
स्पीडोमीटर डिजिटल है पर यह बहुत बेसिक लगता है। - फोटो : Renault
मेरा कार टेस्ट करने का तरीका थोड़ा अलग है। मैं अगर 1 लीटर इंजिन को टेस्‍ट कर रहा हूं तो मेरी सोच 1 लीटर वाले इंजिन तक ही सिमट जाती है। क्योंकि एक एंट्री लेवल कार की तुलना एक परफॉर्मेंस कार से करना नाइंसाफी होगा। मैंने गाड़ी स्टार्ट किया और डायल विंडो के बाईं ओर लगे पावर विंडो के कंट्रोल से ड्राइवर के साइड में खुले शीशे को ऊपर किया। डॉयल को मैंने डी मोड पर करके गैस पैडल को दबाकर आगे बढ़ना शुरू किया। अचानक 30 किमीप्रघं के बाद थोड़ा झटका लगा और तब मुझे पता चला कि गाड़ी की शिफटिंग जब भी होगी ड्राइवर को पता चल जाएगा। अगर मैं गोवा में रहता होता तो यह कार मेरी पसंद के पहले नंबर पर कभी नहीं आती लेकिन दिल्ली जैसे शहर में खुशी-खुशी मैं इसे खरीद लूंगा। बंपर टू बंपर ट्रैफिक में ऑफिस से घर और घर से ऑफिस बिना थकाए ऑफिस पहुंचाने में इससे बेहतर कार नहीं हो सकती, अगर एंट्री लेवल कार की बात करें तो। 

आगे पहाड़ी रास्ता शुरू हो रहा था और इसकी शिफटिंग और एक्सीलरेटर का तालमेल मैच नहीं कर पा रहा था। मुझे त्वरित शिफटिंग चाहिए थी और यह अपने हिसाब से शिफ्ट हो रही थी। एक मशीन और इंसानी दिमाग जो कि मैनुअल शिफटिंग में फिट हो चुका है उसे इस कार के साथ मुश्किल आ रही थी। ओवरटेकिंग में मजा नहीं आता खासकरके जब समय कम हो और आपको तुरंत लेन शिफ्ट करना हो। अगर रास्ते खुले न होते तो इस कार की तारीफों के पुल बांध देता लेकिन यह तो बंपर टू बंपर ट्रैफिक की दवा है खुले रास्ते इसके लिए अभिशाप से कम नहीं हैं। 

इंजिन के बारे में 

we driven renault kwid AMT in goa to explore it
क्विड में लगा 999 सीसी का इंजिन 68 पीएस की शक्ति व 91 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। - फोटो : Renault
मैंने लगभग 50 किलोमीटर तक 1 लीटर इंजिन वाले क्विड को चलाया। और इसके 1 लीटर क्षमता का अंदाजा हमें इससे लग गया। इसकी कुल क्षमता 999 सीसी की है जो कि 68 पीएस की शक्ति तथा 91 एनएम का टॉर्क देती है। जबकि 799 सीसी का क्विड इंजिन 54 पीएस की शक्ति और 72 एनएम का टॉर्क देती है। यह क्विड ठीक उसी तरह से अधिक शक्तिशाली बन पड़ी जैसे ऑल्‍टो 800 की तुलना में के10 ज्‍यादा अच्‍छा परफॉर्म करती है। 

बंपर टू बंपर यातायात की दवा

we driven renault kwid AMT in goa to explore it
इसका केबिन हवादार है व चार लोगों को आराम से बैठने की जगह प्रदान करता है। - फोटो : Renault
क्विड एएमटी लांच करने का मकसद उन लोगों को राहत देना है जो शहर में ड्राइव करते हैं तथा जाम के वजह से घंटो ट्रैफिक में फंसे रहते हैं ऐसे लोगों को बार-बार शिफटिंग की जरूरत नहीं पड़ती। बेंग्लूरू, पुणे, मुंबई, कोलकाता व दिल्ली जैसे शहरों में अगर यह खूब बिकती है तो मुझे एकदम आश्चर्य नहीं होगा।
 

बात डिजाइन की

we driven renault kwid AMT in goa to explore it
कार की डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। - फोटो : Renault
अगर आप ये सोच रहे हैं कि नई क्विड 1 लीटर का डिजाइन बदल दिया गया है तो आप गलत सोच रहे हैं क्‍योंकि इसके डिजाइन में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। इसके सिर्फ 1.0 लीटर वर्जन को क्विड 1.0 नाम दिया गया है। पावरफुल क्विड के एक्सटीरियर में ऐसा कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है जो इसे मौजूदा क्विड से अलग दर्शाता हो। इसमें पहले की तरह एसयूवी डिजायन से प्रेरित बड़ी ग्रिल, चौड़े व्हील आर्च और मैट-ब्लैक क्लेडिंग दी गई है। बदलाव के तौर पर इसमें रियर व्यू मिरर पर मैट सिल्वर फिनिशिंग और साइड में रंग-बिरंगे डिजायन का स्टीकर लगा है। इसके अलावा कार की कद-काठी, टायर सभी मौजूदा क्विड के समान ही है।
 

कितना देती है

we driven renault kwid AMT in goa to explore it
यह 24.04 किमीप्रली का माइलेज देती है। - फोटो : Renault
अगर कार के रिव्यू में इसका जवाब नहीं दिया तो रिव्यू अधूरा रह जाएगा। हालांकि मेरा मानना है कि एक ऑटोमेटिक कार चलाते समय माइलेज की बात नहीं करनी चाहिए। पर आपको बता दें कि कंपनी दावा करती है कि इसका एआरएआई प्रमाणित माइलेज 24.04 किमीप्रली का है। लांग टर्म में यह कितना माइलेज देती है यह अभी जांच का विषय है। आप इंतजार कीजिए जल्द ही इसके वास्तविक माइलेज से आपको रूबरू करवाएंगे।

कीमत 

we driven renault kwid AMT in goa to explore it
इसका 300 लीटर का बूट स्पेस पूरे वीकेंड का सामान ले जाने की अनुमति देता है। - फोटो : Renault
1.0 लीटर वाली क्विड को दो वेरिएंट आरएक्सटी और आरएक्सटी (ओ) में उतारा गया है। दोनों की कीमत क्रमशः 3,82,776 रुपये और 3,95,776 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इस तरह से यह मूल क्विड से से 22,000 रुपये महंगी है। जबकि एएमटी की कीमत दिल्‍ली में एक्‍सशोरूम 4 लाख 25 हजार 776 रुपये एक्‍सशोरूम दिल्‍ली है।

किससे है मुकाबला 

we driven renault kwid AMT in goa to explore it
इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिलीमीटर का है, ऊबड़-खाबड़ रास्‍तों को यह आसानी से झेल लेती है। - फोटो : Renault
इसका सीधा मुकाबला मारुति की ऑल्टो के10 ऑटोमेटिक से है। के 10 की कीमत 4 लाख 10 हजार रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। अपने 1 लीटर डीजल इंजिन से 68 पीएस की शक्ति देती है तथा इसका एआरएआई प्रमाणित माइलेज 24.07 किमीप्रली है।

हमारी राय 

we driven renault kwid AMT in goa to explore it
इसमें दिया गया टैबलेट के आकार का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम कई फीचर्स के साथ जुड़ा हुआ है। - फोटो : Renault
आप स्टाइलिश हैं और खूबसूरती आपकी पहली प्राथमिकता है। पहली नौकरी मिली है जिसमें इतना पैसा मिल रहा है कि पहली कार खरीदने का सपना पूरा करने का दबाव है। आप किसी मेट्रो शहर में रहते हैं जहां सड़कों से ज्यादा गाड़ियां नजर आती हैं तो फिर आंख बंद करके इस कार को खरीद लीजिए। आप अपनी एनर्जी भी बचाएंगे व वर्क स्टेशन तक नौकरी के लिए बिना थके पहुंच पाएंगे। 

तकनीकि विवरण 

we driven renault kwid AMT in goa to explore it
रेनो क्विड - फोटो : Renault
इंजिन             999 सीसी
शक्ति             68 पीएस 5500 आरपीएम 
टॉर्क              91 एनएम 4250 आरपीएम 
माइलेज          24.04 किमीप्रली
ग्राउंडक्लीयरेंस  180 मिलीमीटर 
व्हीलबेस           2422 मिलीमीटर 
लंबाई              3679 मिलीमीटर
चौड़ाई             1579 मिलीमीटर
ऊंचाई             1478 मिलीमीटर 
टैंक क्षमता        28 लीटर 
कीमत             4.25 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed