फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Review ›   we drive new skoda rapid to understand the difference from older one

न्यू स्कोडा रैपिड: अभ्यास योग से सफलता की तलाश

Fri, 03 Feb 2017 05:28 PM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
we drive new skoda rapid to understand the difference from older one
न्यू स्कोडा रैपिड टेस्ट ड्राइव - फोटो : Amar Ujala
चेक गणराज्य की कंपनी स्कोडा ने भारतीय बाजार में जब अपना कारोबार शुरू किया उस समय इतनी प्रतिस्पर्धा नहीं थी और सीधे तौर पर स्कोडा ने भारत के प्रीमियम कार बाजार में अपनी पैठ आसानी से बनाई। लेकिन बदलते समय के साथ बहुत कुछ बदलाव कंपनी ने किया और आज स्कोडा, रैपिड के सहारे भारतीय बाजार में अपनी पैठ बनाए हुए है। लेकिन पिछले पांच सालों से जिस स्‍कोडा रैपिड के सहारे कंपनी अपना कारोबार कर रही थी उसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। लेकिन कहते हैं कि हर चीज का एक समय होता है और उसके लिए अभ्‍यासरत रहना चाहिए। जिस तरह से योगा करने का फायदा तभी होता है जब आप उसे नियमित तौर पर करें और आप एक गुरू तभी बन सकते हैं जब आप अभ्‍यास करते रहें। स्‍कोडा को योग से यहां पर इसलिए जोड़ रहा हूं क्‍योंकि इस कंपनी ने अपने प्रोडक्‍ट के साथ कोई जल्‍दबाजी नहीं की और बाजार को समझते हुए सही समय पर अपना पत्‍ता फेंका। अब नई रैपिड पूरी तरह से अपग्रेड हो चुकी है। न्‍यू स्‍कोडा रैपिड चलाने में कैसी है? रियर सीट में कितनी जगह है? लंबी यात्रा के लिए यह कितनी फिट है? इन्‍हीं सवालों का जवाब ढूंढने हम पहुंचे रिषिकेश। गंगा के किनारे इसे मैंने चलाया और जानने की कोशिश की कि आखिरकार यह है कैसी?
विज्ञापन

 

नया अंदाज और व्यावहारिक बदलाव

we drive new skoda rapid to understand the difference from older one
न्यू स्कोडा रैपिड टेस्ट ड्राइव - फोटो : Amar Ujala
कई नए बदलावों के साथ नई स्कोडा रैपिड की रोड प्रजेंस पहले से बेहतर हुई है। सामने से यह काफी अच्छी दिखती है। हालांकि इसके पिछले हिस्‍से को देखकर लगता है कि कंपनी इसे और बेहतर बना सकती थी। इसके अंदर की बात करें तो इसमें 460 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जो कि आपके परिवार के साथ वीकेंड हालिडे का सारा जरूरी सामान ले जाने में सक्षम है। लेकिन इसमें एक शर्त है इस गाड़ी में अगर ड्राइवर को लेकर कुल चार लोग बैठेंगे तो ज्यादा आराम में रहेंगे। कंपनी ने बाहरी बदलाव के साथ इसके इंटीरियर पर भी खासा ध्यान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स की लंबी लिस्ट 

we drive new skoda rapid to understand the difference from older one
न्यू स्कोडा रैपिड टेस्ट ड्राइव - फोटो : Amar Ujala
न्‍यू रैपिड में फीचर्स का अच्‍छा समावेश किया गया है। इसमें 6.5 इंच का नया टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम व्‍यावहारिक है। स्‍टरीयरिंग माउंटेड कंट्रोल के सहारे आप अपने फोन को आसानी से संचालित कर सकते हैं। क्रूज कंट्रोल, एयरबैग, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर इस कार को एक प्रीमियम कार बनाते हैं। हालांकि अगर आप इसके बेस मॉडल को खरीदेंगे तो बहुत सारे फीचर आपको नहीं मिलेंगे। लेकिन ये सारे फीचर्स आपको ऑटोमैटिक वेरिएंट में जरूर मिलेंगे।
विज्ञापन

इंजिन और इसका प्रदर्शन

we drive new skoda rapid to understand the difference from older one
न्यू स्कोडा रैपिड टेस्ट ड्राइव - फोटो : Amar Ujala
इसके डीजल वेरिएंट में सबसे बडा बदलाव किया गया है। इंजन की क्षमता पहले की तरह 1.5 लीटर है लेकिन पावर अब इसमें 110बीएचपी मिलता है। जबकि पहले 105बीएचपी की शक्ति इस इंजिन से मिलता था। नई स्कोडा रैपिड के पेट्रोल वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह 1.6 लीटर का इंजन है जो 105बीएचपी पावर जेनरेट करता है। कंपनी का कहना है कि अब रैपिड का पेट्रोल वेरिएंट टेस्ट कंडिशन में 15 किलोमीटर की माइलेज देती है। जबकि डीजल वेरिएंट वाली रैपिड 21 किलोमीटर की माइलेज देती है। देहरादून से मसूरी के लगभग 50 किलोमीटर के पहाडी रास्‍ते पर हर टर्न पर इसने अपनी शक्ति से प्रभावित किया। स्‍टीयरिंग फीडबैक इस कार से उतना नहीं मिलता जितना मिलना चाहिए पर कॉर्नर पर यह अपना काम सटीकता से कर जाती है। पहाड़ी रास्‍ते पर ड्राइविंग के दौरान आपको पूरी तरह से दूसरे या तीसरे गियर में ही गाड़ी को रखना होगा। हालांकि मैदानी  व शहरी ड्राइविंग में यह आपको किसी शिकायत का मौका नहीं देती। यह एक परफेक्‍ट सिटी कार है। इसका बूट स्‍पेस इतना बड़ा है जिस पर आराम से दो दक्ष योगा करने वाले अपना योगासन कर सकते हैं जैसा कि आप इन तस्‍वीरों में देख सकते हैं।

मुकाबला 

we drive new skoda rapid to understand the difference from older one
न्यू स्कोडा रैपिड टेस्ट ड्राइव - फोटो : Amar Ujala
इंजिन और शक्ति के लिहाज से स्कोडा रैपिड का सीधा मुकाबला मारूति सुजुकी सियाज, हौंडा सिटी, हुंडई वर्ना व फोक्‍सवैगन वेंटो से है। पर अपनी व्‍यावहारिक व कुशल ड्राइव से यह अपनी अलग जगह इस गला काट प्रतिस्‍पर्धा में बना लेती है। पर इसके लांचिंग के ठीक बाद लागू हुई नोटबंदी ने इसकी बिक्री बहुत प्रभावित की है। 
 

कितनी है कीमत 

we drive new skoda rapid to understand the difference from older one
न्यू स्कोडा रैपिड टेस्ट ड्राइव - फोटो : Amar Ujala
इन सब फीचर्स के साथ इसकी कीमत भी पहले से करीब 50 हजार रुपये ज्यादा है। अब रैपिड की कीमत 8.34 लाख रुपये से करीब 12.75 लाख रुपये के बीच है। अपने ढेर सारे फीचर्स के साथ न्यू स्कोडा रैपिड इस कीमत को जस्‍टीफाई करती है। ‌

तकनीकि विवरण

we drive new skoda rapid to understand the difference from older one
न्यू स्कोडा रैपिड टेस्ट ड्राइव - फोटो : Amar Ujala
इंजिन पेट्रोल        1598 सीसी
इंजिन डीजल        1498 सीसी 
शक्ति पेट्रोल        105 पीएस@5200-5250 आरपीएम
शक्ति डीजल        110 पीएस@4000 आरपीएम 
टॉर्क पेट्रोल          153 एनएम@3750-3800 आरपीएम 
टॉर्क डीजल          250 एनएम@1500-2500 आरपीएम 
माइलेज पेट्रोल       15.41 किमीप्रली मैनुअल, 14.84किमीप्रली ऑटोमेटिक
माइलेज डीजल        21.13 किमीप्रली मैनुअल, 21.72किमीप्रली ऑटोमेटिक
लंबाई*चड़ाई*ऊंचाई   4413*1699*1466 मिलीमीटर
ग्राउंड क्लीयरेंस        163 मिलीमीटर
टर्निंग रेशियो           10.6 मिलीमीटर
टैंक क्षमता              55 लीटर
बूट स्पेस               460 लीटर
टायर                   185/60 आर15
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed