{"_id":"7b57cf3e-2fd4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"wagonr-diesel-model-to-launch-in-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेगनआर का डीजल मॉडल 2013 में लांच होगा","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
वेगनआर का डीजल मॉडल 2013 में लांच होगा
cardekho.com
Updated Fri, 16 Nov 2012 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पसंदीदा हैचबैक कार वेगनआर के डीजल वर्जन को अगले साल 2013 में लांच करने की तैयारी कर रही है। मारुति ने करीब एक महीने पहले ही अपनी बहुप्रतीक्षित कार आल्टो 800 को भी लांच किया है। उम्मीद की जा रही है कंपनी डीजल इंजन वाली वेगनआर को 2013 के मध्य में लांच करेगी।
विज्ञापन
नई वेगनआर की लांचिंग को लेकर चल रही तैयारी से यह साफ हो रहा है कि कंपनी भारतीय बाजार में फ्यूल एफिशिएंट कारों को लेकर ज्यादा संजीदा है। तेल की कीमतों में इजाफा होने के बाद भारत समेत कई देशों में सस्ती और फ्यूल एफिशिएंट कारों की मांग में तेजी दर्ज की गई है। मारुति को भारतीय बाजार में बजट कार मुहैयी उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
इस समय कंपनी बजट कार आल्टो K10 फेसलिफ्ट मॉडल और नई वेगनआर समेत कई कारों को तैयार करने पर काम कर रही है। मारुति 800 सीसी के डीजल इंजन को तैयार करने पर भी काम कर रही है, जिससे एंट्री लेवेल की कई कारों का डीजल मॉडल भी आगामी दिनों में आ सकता है।
विज्ञापन
उम्मीद की जा रही है कि डीजल इंजन वाली वेगनआर का माइलेज 25 किमी. प्रति लीटर होगा। अभी इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। दूसरी तरफ पेट्रोल की कीमतों में इजाफे के बाद फ्यूल एफिशिएंसी को ध्यान में रखकर हुंडइ भी i10 के डीजल मॉडल में उतारने की तैयारी कर रही है।