फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Volvo S60 Cross Country Launched at Rs 38.9 lakh

वॉल्वो एस-60 क्रॉस कंट्री भारत में लॉन्च, कीमत 38.9 लाख रुपए

Fri, 11 Mar 2016 05:21 PM IST
कारदेखो/नई दि्ल्ली
कारदेखो/नई दि्ल्ली Updated Fri, 11 Mar 2016 05:21 PM IST
सार

  • क्रॉस कंट्री मॉडल बनाने के लिए इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। इनमें सबसे प्रमुख बदलाव ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम है।
  • कार देखने में बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज जितनी अग्रेसिव और मर्सिडीज जितनी आलीशान न लगे लेकिन यह कहीं से भी अटपटी नजर नहीं आती है।

विज्ञापन
Volvo S60 Cross Country Launched at Rs 38.9 lakh

विस्तार

स्वीडिश कार कंपनी वॉल्वो ने एस-60 क्रॉस कंट्री को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कार की कीमत 38.9 लाख रुपए होगी। एस-60 क्रॉस कंट्री का मुकाबला बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज, मर्सिडीज सी-क्लास और ऑडी की ए-4 से होगा।

विज्ञापन


एस-60 क्रॉस कंट्री को वॉल्वो एस-60 पर तैयार किया गया है। क्रॉस कंट्री मॉडल बनाने के लिए इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। इनमें सबसे प्रमुख बदलाव ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम है। एस-60 क्रॉस कंट्री का ग्राउंड क्लीयरेंस 201 एमएम का है।
विज्ञापन


यह स्टैंडर्ड एस-60 से 65 एमएम ज्यादा है। इस कार में नए डिजायन के अलॉय व्हील्स और चौड़े टायर दिए गए हैं। देखने में यह कार एस-60 से काफी मिलती-जुलती है, हालांकि नीचे की तरफ दी गई ब्लैक क्लैडिंग और मैट सिल्वर स्कफ प्लेटें इसे क्रॉस वाला लुक देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लुक और डिजाइन

Volvo S60 Cross Country Launched at Rs 38.9 lakh

कार देखने में बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज जितनी अग्रेसिव और मर्सिडीज जितनी आलीशान न लगे लेकिन यह कहीं से भी अटपटी नजर नहीं आती है। इसका डिजाइन आमतौर पर नजर आने वाली प्रीमियम सेडान कारों से एकदम अलग है। इसका डिजाइन एकदम बैलेंस है। यह भीड़ में अलग दिखने की काबिलियत रखती है।

शार्प हैडलैंप्स, हनीकॉम्ब ग्रिल और एल-शेप टेललैंप्स कार को अच्छा लुक देते हैं।

कार का इंटीरियर एस-60 जैसा ही है। इसमें एस-60 के टॉप वेरिएंट वाले सभी फीचर्स मिलेंगे। केबिन का डिजायन भले ही बहुत ज्यादा आकर्षित करने वाला न लगे लेकिन यह व्यवहारिक और इस्तेमाल में आसान है। कंफर्ट के लिए इसमें हर जरूरी फीचर्स मौजूद है। लेदर अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रिक सीट, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और स्टैलर का ऑडियो सिस्टम स्टैंडर्ड मिलेगा। 

इस मॉडल में एस-60 वाला 2.4 लीटर का 5-सिलेंडर डीज़ल इंजन दिया गया है। इसकी पावर को थोड़ा कम किया गया है। एस-60 क्रॉस कंट्री 190 पीएस की पावर और 420 एनएम का टॉर्क देगी। यही इंजन एस-60 में 215 पीएस की ताकत और 440 एनएम का टॉर्क देता है। यह कार 0 से 100 की रफ्तार 8.8 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed