फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Volkswagen Polo Highline Plus variant Launched in India

फॉक्सवैगन पोलो हाइलाइन प्लस लॉन्च, ये है इसकी कीमत और फीचर्स

Mon, 18 Dec 2017 03:27 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen Polo Highline Plus variant Launched in India
Volkswagen Polo Highline Plus
जर्मनी की ऑटोमोबाइक कंपनी फॉक्सवैगन लगातार अपने मॉडल्स को अपडेट करती रहती है। इस बार कंपनी ने फॉक्सवैगन पोलो के नए वैरिएंट हाइलाइन प्लस को लॉन्च किया है। इस साल की शुरुआत में इसी प्रकार का वैरिएंट Vento कार के लिए भी लॉन्च किया था। यह कार का टॉप एंड वैरिएंट है। कंपनी ने पेट्रोल इंजन वाले हाइलाइन प्लस की कीमत 7.24 लाख रुपए और डीजल इंजन वाले हाइलाइन प्लस की कीमत 8.78 लाख रुपए रखी है। 
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

Volkswagen Polo Highline Plus variant Launched in India
Volkswagen Polo Highline Plus
कार में 16 इंच की व्हील दिए गए हैं। कार में डार्क थीम ब्लैक और ग्रे इंटीरियर दिया गया है। जबकि लोअर वैरिएंट में डुअल-टोन ब्लैक इंटीरियर दिया गया है। कार में 6.5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ दिया गया है।     

पढ़ें: Kwid से लेकर Duster तक, जनवरी से महंगी होने वाली हैं रेनो की गाड़ियां

पोलो हाइलाइन प्लस पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल वैरिएंट में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 75 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देता है। डीजल वैरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 90 पीएस और टॉर्क 230 एनएम है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed