फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Renault india announced prices hike of Kwid, Duster and Lodgy from January 2018

Kwid से लेकर Duster तक, जनवरी से महंगी होने वाली हैं रेनो की गाड़ियां

Mon, 18 Dec 2017 09:38 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
Renault india announced prices hike of Kwid, Duster and Lodgy from January 2018
इस कार ने एंट्री लेवल सेगमेंट में पूरा गणित बिगाड़कर रख दिया है। - फोटो : Renault India
फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनो ने भारत में अपने मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने के फैसला किया है। रेनो क्विड, रेनो डस्टर और रेनो लॉजी की कीमतें जनवरी 2018 से ज्यादा हो जाएंगी। ऐसे में अगर आप रेनो की कार खरीदने की सोच रहे हैं तो दिसंबर में खरीदना समझदारी भरा फैसला होगा। 
विज्ञापन


कंपनी इन कारों की कीमतों में 3 फीसदी का इजाफा करेगी। सबसे ज्यादा असर रेनो डस्टर की कीमत पर होगा। रेनो डस्टर करीब 40 हजार रुपए महंगी हो जाएगी, वहीं रेनो क्विड की कीमत में 6 हजार रुपए का इजाफा होगा। हालांकि कंपनी ने हाल ही में लॉन्च हुई रेनो कैप्टर की कीमत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

दिसंबर में मिल रहा ऑफर

Renault india announced prices hike of Kwid, Duster and Lodgy from January 2018
2018 Renault Duster
अन्य कंपनियों की तरह रेनो भी दिसंबर में कारों की खरीद पर आकर्षक ऑफर दे रही है। डस्टर के डीजल वैरिएंट पर 1.5 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। रेनो लॉजी पर 60 हजार रुपए का डिस्काउंट और रेनो क्विड पर 50 हजार रुपए का फायदा मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed