फॉक्सवेगन ने पेश किया 'इको अप' का CNG मॉडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मन कार निर्माता कंपनी फॉक्सवेगन ने अपनी छोटी हैचबैक कार 'इको अप' के मॉडीफाइ वर्जन को यूरोपीय बाजार में लांच किया है। इको अप के नए मॉडल को कंपनी ने 10 लीटर पेट्रोल के रिजर्व टैंक और 72 लीटर क्षमता वाले दो CNG टैंक के साथ लांच किया है। इको अप का 10 लीटर की क्षमता वाला रिजर्व पेट्रोल टैंक बतौर बैकअप इस्तेमाल किया जाएगा।
फॉक्सवेगन के मुताबिक इको अप के नए मॉडल में 3 सिलेंडर वाला 1.0 लीटर का इंजन है। यह कार आश्चर्यचकित करने वाला 34.5 किमी. प्रति लीटर तक का माइलेज देगी। अभी तक फॉक्सवेगन की इस कार को भारतीय बाजार में नहीं उतारा गया था। भारतीय बाजार में इस कार को पेश न करने के पीछे शायद कंपनी की यह सोच हो कि भारत टेक्नोलॉजी के हिसाब से अभी हाइब्रिड कारों के लिए उन्नत नहीं है।
नई सीएनजी कार इको अप भारतीय बाजार में लांच होने के बाद फॉक्सवेगन की बिक्री को बढ़ा सकती है। इकोअप के इंजन की 67bhp क्षमता और 90Nm टॉर्क है। जर्मनी में सीएनजी कार की कीमत 9.09 लाख रुपये है।