फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Updated Renault Kwid Receives 1 Star, Base Honda Mobilio Gets 0 In Latest Round Of India Crash Tests

कार क्रैश टेस्ट में एक बार फिर फेल हुईं ये दो भारतीय कारें

Mon, 19 Sep 2016 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
Updated Renault Kwid Receives 1 Star, Base Honda Mobilio Gets 0 In Latest Round Of India Crash Tests

ग्लोबल NCAP (न्यू कार एस्समेंट प्रोग्राम) क्रैश टेस्ट के दौरान पहले भी भारत में बनी कारों के नतीजे चिंताजनक रहे हैं। क्रैश टेस्ट के दौरान भारत में तैयार कई कारें फेल होती आई हैं।

विज्ञापन


इस बार ग्लोबल  NCAP क्रैश टेस्ट के दौरान रेनो क्विड 1.0-लीटर वर्जन और होंडा मोबिलियो को परखा गया। इस क्रैश टेस्ट में रेनो क्विड 1.0-लीटर वर्जन को जहां 1 स्टार मिला वहीं होंडा मोबिलियो इस टेस्ट में पूरी तरह से फेल रही और इसे 0 स्टार दिया गया।
विज्ञापन


बीते दो साल में ग्राहकों में जागरूकता बढ़ने के साथ ही कार कंपनियों ने सेफ्टी के मामले में ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है। ऐसे में उम्मीद थी कि इस बार भारतीय कारों का प्रदर्शन पहले से कहीं बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी फेल हो चुकी हैं ये 5 कारें

Updated Renault Kwid Receives 1 Star, Base Honda Mobilio Gets 0 In Latest Round Of India Crash Tests
इस टेस्ट के दौरान होंडा मोबिलियो के एयरबैग वेरिएंट को 3 स्टार मिले हैं। टेस्‍टिंग प्रोटोकॉल के तहत सभी कारों (बेस वेरि‍एंट्स सहित) में एयरबैग होना अनि‍वार्य है, साथ ही प्रोटोकॉल के तहत सभी कारों को एंटी-लॉक ब्रेकिंग सि‍स्‍टम सर्टि‍फि‍केट होना चाहिए।

गौरतलब है कि मई, 2016 को क्रैश टेस्ट के आए नतीजे अच्छे नहीं रहे थे। एजेंसी द्वारा किए गए परिक्षण में 5 भारतीय कारें फेल हो गई थी। 

कारों की सुरक्षा का स्‍तर जांचने के लिए किए जाने वाले क्रैश टेस्‍ट में मारुति‍ सुजुकी सेलेरि‍यो, मारुति ईको वेन, महिंद्रा स्‍कॉर्पि‍यो, रेनो क्‍वि‍ड और हुडई इऑन को इस टेस्ट में जीरो रेटिंग मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed