फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   upcoming-new-cars

ये पुरानी गाड़ियां मचाएंगी अपने नए लुक से धूम

Tue, 06 Aug 2013 01:58 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 06 Aug 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
upcoming-new-cars
अगले साल कार कंपनियां भारत में अपनी कई पुरानी कारों का रंगरूप बदलकर
विज्ञापन
उन्हें दोबारा लॉन्च करने जा रही हैं। जानिए कौन सी हैं वे कार जो आ रही हैं एक अलग स्टाइलिश लुक के साथ।

1. शेवरले बीट- शेवरले अपनी स्मॉल कार बीट को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी बीट के डिजाइन को पहले की तुलना में ज्यादा फंकी लुक में है। शेवरले इसके बंपर में बदलाव करते हुए इसकी ग्रिल को भी बदलेगी। वहीं इसकी हैडलैंप में बदलाव किए गए हैं, जो इसे शानदार लुक देते हैं।

इंजन- 1.2 पेट्रोल और 1.0 डीजल
पावर- 79 बीएचपी और 58.5 बीएचपी
वजन- 965 से 1027 किलोग्राम
आने की संभावना- 2014
कीमत- 3.8 से 5.7 लाख रुपए

2. फिएट पुंटो इवो-
लंबे समय से पुरानी कार के भरोसे चल रही फिएट अपनी स्मॉल कार पुंटो में बदलाव करेगी। कंपनी अपनी इस कार को पुंटो इवो के नाम से लेकर बाजार में आएगी।
विज्ञापन



कंपनी पुरानी पुंटो की तुलना में इसमें डिजाइन को लेकर बड़े बदलाव करेगी। पुंटो इवो में बंपर से लेकर ग्रिल, हेडलैंप-टेललैंप के साथ इंटीरियर में भी बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी इसमें नए आकर्षक डैश बोर्ड का इस्तेमाल करेगी। ये कार पुरानी पुंटो की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश और बढ़िया होगी।

इंजन- 1.2 और1.4 पेट्रोल, 1.3 लीटर डीजल
पॉवर- 67 बीएचपी,89बीएचपी और 75 बीएचपी
वजन- 1090-1144 किलोग्राम
आने की उम्मीद- 2014
कीमच- 5-7.5 लाख रुपए


3. मारुति ए-स्टार-
मारुति की कम बिकने वाली ए स्टार की बिक्री को और बढ़ाने के लिए कंपनी उसको नए रंग रूप में उतारने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इस कार को चीन के आटोएक्सपो में प्रदर्शित किया था।


पहली नजर में देखने में ही ये कार आपको भा जाएगी। अगर पुरानी ए स्टार से तुलना की जाए तो ये ज्यादा सुंदर लगती है। कंपनी ने इसकी हेड लैंप को ज्यादा बड़ा और फ्रंट ग्रिल को ज्यादा स्टाइलिश लुक दिया है।

इंजन- 1.0 लीटर पेट्रोल के-10
पॉवर- 66 बीएचपी
वजन- 895 किलोग्राम
आने की संभावना- 2014
कीमत 3.7-4.7 लाख रुपए


4. मारुति मिनी एसयूवी-
मारुति कंपनी एसयूवी सेगमेंट की नई कार लेकर आ रही है। अभी तक कंपनी ने इसके नाम की साफ घोषणा नहीं की है लेकिन साफ है कि अगले साल तक ये कार बाजार में मौजद होगी।

एसयूवी सेगमेंट की कारों की बढ़ती मांगों को देखते हुए मारुति अपनी इस कार को जल्दी लॉन्च करना चाहेगी। मारुति की ये नई एसयूवी स्विफ्ट के प्लेटफॉर्म पर बनी होगी।


इसके कॉन्सेप्ट डिजाइन को देखकर साफ होता है कि कंपनी इसकी हेडलैंप को छोटा और ग्रिल को पांच ब्लॉक में बांटेगी। इसके अलावा इस नई एसयूवी के टॉयर ज्यादा चौड़े हैं।

इसमें के सीरीज पेट्रोल और डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा ये नई स्टाइलिश एसयूवी फोर व्हील ड्राइव में भी मौजूद होगी। कंपनी अपनी इस एसयूवी के दाम काफी अग्रेसिव रखेगी।

इंजन- 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 डीजल
पॉवर- 86 बीएचपी और 88.7 बीएचपी
आने की संभावना- 2014 अंत तक
कीमत- लगभग 7 लाख रुपए


5. फिएस्टा- बीते महीने पेरिस मोटो शो में फोर्ड ने अपनी नई फिएस्टा हैचबैक को प्रदर्शित किया था। उसको देख
उम्मीद जताई जा रही है कि हो सकता है कि कंपनी अपने सैलून वर्जन में भी कुछ बदलाव करेगी।

अगर बदलाव की बात की जाए तो कंपनी इसके बाहरी डिजाइन को पूरी तरह ग्लोबल लुक देगी। जिसमें कंपनी इसकी ग्रिल और अधिक चौड़ा करेगी, जो फोर्ड की ग्लोबल पहचान है।


maruti suv















इसकी हेडलैंप और बोनट दोनों में बदलाव किए जाएंगे। जो इसके एक्सटीरियर लुक को और स्टाइलिश बनाएंगे। साथ ही कंपनी अपनी इस कार के इंजन में इको बूस्ट तकनीक का इस्तेमाल करेगी।

इंजन - 1.0 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल
पॉवर- 123 बीएचपी, 107 बीएचपी और 88.7 बीएचपी
वजन- 1117-1157 किलोग्राम
आने की उम्मीद - 2014 के अंत तक
कीमत- 7.5-11.5 लाख रुपए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed