{"_id":"59f039124f1c1bd1538b90cf","slug":"toyota-stopped-production-of-camry-hybrid-car-due-to-low-demand-after-gst-price","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं खरीद पाएंगे टोयोटा की Camry Hybrid कार, 19 kmpl का देती थी माइलेज","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
अब नहीं खरीद पाएंगे टोयोटा की Camry Hybrid कार, 19 kmpl का देती थी माइलेज
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
Toyota Camry Hybrid
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने Camry Hybrid कार का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। कंपनी ने इसके पीछे जीएसटी को बड़ा कारण बताया। कंपनी ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद से कार की कीमत में इजाफा हो गया था, जिस वजह से इस मॉडल की मांग में भारी गिरावट देखने को मिली थी। जापान की कार निर्माता कंपनी टोयोटा और किर्लोस्कर ग्रुप ने मिलकर इस मॉडल को बाजार में उतारा था।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के डायरेक्टर व सीनियर वॉयस प्रेसिडेंट (सेल्स व मार्केटिंग) एन राजा ने कहा, "ग्राहकों के बीच मांग कम हो जाने के कारण हमने कैमरी हाइब्रिड कार का प्रोडक्शन फिलहाल रोक दिया है। परिस्थिती को जांचने के बाद आगे का कोई फैसला लिया जाएगा।"

ये हैं इस कार के फीचर्स
Toyota Camry Hybrid
कार में 2.5 लीटर Beltless पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। कार का पावर आउटपुल 201bhp और टॉर्क 233Nm है। यह हाइब्रिड तकनीक के साथ आने वाली 5 सीटर लग्जरी सेडान कार है।
पढ़ें: 1 लाख के बजट में आती हैं ये 5 बेस्ट मोटरसाइकिल, लुक्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस
बता दें कि सितंबर माह की शुरुआत में जीएसटी काउंसिल ने लग्जरी, एसयूवी और मिडसाइज कारों पर नया जीएसटी सेस लागू किया था। लग्जरी कारों पर सेस 15 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया था। हाइब्रिड कारों को भी लग्जरी कारों की कैटेगरी में रखा गया था।