फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Toyota Camry Hybrid's Price Slashed In Delhi

दिल्ली में घटे टोयोटा कैमरी के दाम, 2.30 लाख रुपये सस्ती

Wed, 25 May 2016 11:48 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
Toyota Camry Hybrid's Price Slashed In Delhi

टोयोटा मोटर इंडिया ने अपनी मशहूर हाईब्रिड सेडान कैमरी की कीमत दिल्ली में 2.30 लाख रुपये कम कर दी है। इस भारी कटौती का कारण इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी का कम होना बताया जा रहा है। टोयोटा कैमरी नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लान के दायरे में आती है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली में इन कारों पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को 24.5 फीसदी से घटाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया है। अब टोयोटा कैमरी हाइब्रिड की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 30.90 लाख रुपये है, पहले ये कीमत 33.20 लाख रुपये थी।
विज्ञापन


हालांकि कैमरी के मामले में टोयोटा को पहले से ही काफी बेहतर रिस्पॉन्स मिलता रहा है। टोयोटा कैमरी लेने वाले 92 फीसदी ग्राहक इसके हाईब्रिड डीजल वर्जन को लेना ज्यादा पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईब्रिड कार पर छूट

Toyota Camry Hybrid's Price Slashed In Delhi
हाईब्रिड कार होने के कारण इसे दिल्ली में ऑड-ईवन नियम से भी छूट मिली है। हाल की बिक्री के मामले में टोयोटा की कैमरी हाईब्रिड को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है।

ऑड-ईवन नियम लागू होने से पहले जहां एक महीने में कैमरी की 40 यूनिट बिकती थीं, वहीं अब यह आंकड़ा सौ यूनिट प्रति महीने पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कीमत घटने के बाद यह संख्या और भी बढ़ सकती है।

एक्साइज ड्यूटी कम होने के बाद हाईब्रिड कार की कीमत कम करने वाली टोयोटा पहली कंपनी नहीं है। इससे पहले मारुति सुजुकी ने सियाज एसएचवीएस और अर्टिगा एसएचवीएस की कीमतों में भारी कमी की थी। मारुति सुजुकी सियाज एसएचवीएस की कीमत में 69,000 रुपये की कमी की गई है। वहीं, मारुति सुजुकी अर्टिगा एसएचवीएस की कीमत में 62,000 रुपये की कमी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed