फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Toyota and Suzuki Tie up to Bring Electric Cars in India by 2020

अब सुजुकी भी बनाएगी भारत में इलेक्ट्रिक कार, टोयोटा से मिलाया हाथ

Sun, 19 Nov 2017 12:58 PM IST
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Nov 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
Toyota and Suzuki Tie up to Bring Electric Cars in India by 2020
सांकेतिक तस्वीर
भारतीय सरकार साल 2030 तक सभी कारें इलेक्ट्रिक करने की दिशा में तैयारी कर रही है। इसी को देखते हुए अब सुजुकी और टोयोटा ने हाथ मिला लिया है जो जल्द ही देश में इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी। दोनों ही वाहन निर्माता कंपनियों ने साल 2020 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ लॉन्च होगी Hero Passion XPro, जानिए सभी फीचर्स
विज्ञापन


समझौते के तहत सुजुकी इलेक्ट्रिक वाहन को मैन्यूफैक्चर करेगी और टोयोटा इसके लिए टेक्नीकल सपोर्ट देगी। दोनों ही कंपनियां भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर विस्तृत अध्ययन करेंगी। कंपनी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी, मोटर और अन्य चीजें स्थानीय तौर पर ही विकसित करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारुति सुजुकी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वो गुजरात में लीथियम-आयन बैटरी का मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। हालांकि मारुति और टोयोटा के लिए सबसे बड़ी चुनौती देश में चार्जिंग स्टेशनों की कम संख्या का होना है। यह भी बता दें कि अगले एक से डेढ़ साल के समय में सरकार देशभर में 150 बिलकुल नए इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन लगाने जा रही है। इन चार्जिंग स्टेशनों को फिनलैंड की कंपनी Fortum के साथ मिलकर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed