{"_id":"72da8f4366d8f7ae81bd9df24a942efb","slug":"tips-for-night-driving","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में ड्राइविंग, रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
रात में ड्राइविंग, रखें इन बातों का ध्यान
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Aug 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अक्सर रात में सफर करते हैं। तो आपको ड्राइविंग के दौरान कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे आप अपना सफर सुरक्षित पूरा कर पाएं।
रात में सफर पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान -
- सफर पर निकलने से पूर्व कार की हैड लैंप, टेल लैंप और फॉग लैंप को साफ कर लें।
- निकलने से पहले एक बार भली प्रकार जांच लें कि कार की सारी लाइट ठीक से काम कर रही है कि नहीं ?
- कार के शीशे, रियर व्यू और विंड शील्ड को साफ कर लें। ताकि सामने से आ रहे वाहनों की लाइट से कार चलाते समय परेशानी का सामना न करना पड़े।
- कार चलाते समय अपने रियर मिरर को इस तरह एडजस्ट करें कि पीछे से आ रही कार की लाइट आपकी आंखों पर नहीं पड़ें।
सफर के दौरान इन टिप्स का रखें खास ख्याल-
- रात में गाड़ी चलाते समय स्पीड का खास ख्याल रखें। क्योंकि कम रोशनी के कारण आसपास की सड़क और स्थिति का ख्याल नहीं रहता है।
- अगर बिना डिवाइडर वाली सड़क पर सफर कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि कार की लाइट हाई बीम पर न हो। आपकी हाई बीम लाइट सामने से आ रहे चालक की आंखों पर सीधा असर डालती है। इससे दुर्घटना के चांस बढ़ते हैं।
- सामने से आ रहे वाहनों की रोशनी को सीधे देखने से बचें। इससे आपकी आंखों की रोशनी को देखने में परेशानी करता है।
- कार चलाते समय अंदर की लाइट को न जलाएं इससे बाहर की रोशनी को समझने में परेशानी पैदा होती है।
- रात में मनुष्य की प्रतिक्रिया दिन की तुलना में कम होती है इसलिए कार चलाते समय सामने वाले वाहन से दूरी बनाए रखें और स्पीड का खास ख्याल रखें।
- रात में अचानक कार खराब होने या पार्किंग के दौरान पार्किंग इंडिकेटर का इस्तेमाल करें ताकि पीछे या सामने से आ रहे वाहन को आपकी मौजूदगी का अंदाजा रहे।
- सामने से आ रही बीम लाइट की रोशनी से बचने के लिए सन विसर का इस्तेमाल करें।
- कोहरे के दौरान फॉग लैंप का इस्तेमाल करें लेकिन कोहरा न होने पर इसके इस्तेमाल से बचें।
- कार पास करने के दौरान बेवजह के लाइट ट्रिप लगाने से बचे। इससे सामने वाले चालक को वाहन की स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता है।
- ओवरटेक करते समय हॉर्न की जगह ट्रिप का इस्तेमाल करें।
- और रात के सफर पर निकलने से पहले ये जांच लें कि ड्राइवर ने पूरी नींद ले ली है।