फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Terrafugia Debuts TF-X Hybrid Electric Vehicle That Drives On Land And In Air

सड़क पर 322 किमी/घंटा और आसमान में 805 किमी/घंटा रफ्तार से उड़ने वाली कार

Thu, 23 Jul 2015 12:01 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
Terrafugia Debuts TF-X Hybrid Electric Vehicle That Drives On Land And In Air

अब वह दिन दूर नहीं जब कार से सिर्फ सड़क पर ही नहीं, बल्कि आसमान में भी सफर किया जा सकेगा। यह कार सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम के वक्त सफर में होने वाली देरी से भी निजात दिला सकेगी और जरूरत के मुताबिक कहीं भी पहुंचा जा सकेगा। उड़ने वाली इस कंसेप्ट कार का नाम है टीएफ-एक्स, जिसके निर्माण में अमेरिकी कंपनी टेराफ्यूजिया जुटी हुई है।

विज्ञापन


मेसाच्युसेट्स की यह कंपनी इससे पहले भी दो सीटों वाली ऐसी कार तैयार कर चुकी है। ट्रांजीशन नाम की यह कार जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी। हाल ही में कंपनी ने उड़ने वाली कार टीएफ-एक्स का नमूना पेश किया है।
विज्ञापन


चार सीटों वाली इस कार पर लगे पंख न सिर्फ मुड़ सकेंगे, बल्कि इसे साधारण कार की तरह अपने गैराज में और घर के बाहर पार्क करना भी आसान होगा। हालांकि इस नई कार के आने में अभी करीब 8 से 10 साल का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाली कार

Terrafugia Debuts TF-X Hybrid Electric Vehicle That Drives On Land And In Air

यह कार यह ट्रांजीशन से बेहतर और काफी सुविधाजनक होगी। यह कार सेमी ऑटोमैटिक होगी। उड़ान भरने से पहले इस पर गंतव्य स्थान की जानकारी टाइप करनी होगी और यह उस गंतव्य स्थान तक आपको पहुंचा देगी।

टीएफ-एक्स मॉडल सड़क पर तो 200 मील प्रति घंटा (322 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से दौड़ेगी, मगर आसमान में यह 500 मील प्रति घंटे (805 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से उड़ सकेगी। इस कार के पंख आराम से मुड़ सकने वाले होंगे, जो इसे जमीन पर उतरने के बाद प्लेन से कार का रूप देने में मदद करेंगे।

खरीदार का पायलट होना जरूरी

Terrafugia Debuts TF-X Hybrid Electric Vehicle That Drives On Land And In Air

1 लाख 83 हजार पाउंड (करीब एक करोड़ 82 लाख) की इस कार को खरीदने के लिए खरीदार को पायलट होना और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। टीएफ-एक्स नाम की इस कार में लगेंगे 300 हॉर्सपावर के इंजन

पहली उड़ सकने वाली कार ट्रांजीशन भी बिक्री को तैयार जल्द उतरेगी बाजार में ऑटोमैटिक लेकिन चलेगी चालक की मर्जी

चार सीटों वाली इस कार का निर्माण कर रही कंपनी के मुताबिक यह सेमी-ऑटोमैटिक होगी, लेकिन अंतिम निर्णय चालक का ही होगा। कंपनी के अनुसार, टीएफ-एक्स लैंड करने से पहले चालक को जानकारी देगी। इसके बाद लैंडिंग क्षेत्र का परीक्षण करने के बाद अगर चालक चाहेगा, तो इसकी लैंडिंग रद्द कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed