{"_id":"5a40b1484f1c1bc5758bb229","slug":"tata-x451-premium-hatchback-to-compete-with-hyundai-elite-i20-and-maruti-baleno","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलीट i20 और Baleno को टक्कर देने आ रही टाटा की ये कार, ये होगी कीमत","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
एलीट i20 और Baleno को टक्कर देने आ रही टाटा की ये कार, ये होगी कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
Tata X451
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अब एक नई प्रीमियम हैचबैक कार पर काम कर रही है। फिलहाल इसका कोडनेम X451 रखा हुआ है। इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई एलीट आई20 और मारुति सुजुकी बलेनो जैसी कारों से रहेगा।
पढ़ें: नए रंग-रूप में आई रॉयल एनफील्ड Thunderbird, कंपनी ने किया ये बदलाव
इसमें टाटा की IMPACT डिजाइन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जो इससे पहले टियागो में भी किया गया था। कंपनी इसे टाटा एक्सपो 2018 में पेश कर सकती है। कार को एडवांस मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (AMP) पर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: नए रंग-रूप में आई रॉयल एनफील्ड Thunderbird, कंपनी ने किया ये बदलाव
विज्ञापन
इसमें टाटा की IMPACT डिजाइन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जो इससे पहले टियागो में भी किया गया था। कंपनी इसे टाटा एक्सपो 2018 में पेश कर सकती है। कार को एडवांस मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (AMP) पर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
इंजन और फीचर्स
Tata X451
इसमें टाटा नेक्सन वाला ही 1.2 लीटर, तीन सिलिंडर Revotron पेट्रोल इंजन दिया होगा। डीजल वर्जन में टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। दोनों ही इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। लुक की बात करें तो कार में टाटा हेक्सा जैसा ग्रिल, सेरामिक हेडलाइट और रूफलाइन दी होगी। कार को यूके और इंडिया में स्थित सेंटर्स में विकसित किया जाएगा। भारत में इसे टेस्टिंग करते देखा जा चुका है। माना जा रहा है कि इसकी लॉन्चिंग 2019 तक हो पाएगी।