फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Tata's Kite to be Launch by 2015-end

टाटा मोटर्स की ये छोटी कार करेगी बड़ा कमाल

Fri, 11 Jul 2014 11:52 AM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
Tata's Kite to be Launch by 2015-end

टाटा मोटर्स ने भी भारत में एक नई किफायती कार लॉन्च करने की तैयारी कर दी है। इस कार का मुकाबला मारुति सेलेरियो और फार्ड के नई फिगो जैसी कारों से होगा। इस कार को टाटा ने कोर्ड नेम काइट दिया है। टाटा काइट छोटी कार सेगमेंट में उतारी जाएगी।

विज्ञापन


टाटा काइट में 1000 सीसी क्षमता का इंजन होगा। काइट हैचबैक टाटा नैनो और इंडिका के बीच की श्रेणी में होगी। कंपनी इस कार को 2015 के अंत तक लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन

बाजार में आएंगी ये कारें भी

Tata's Kite to be Launch by 2015-end

टाटा मोटर्स ने 2014 के नई दिल्ली ऑटो एक्सपो के दौरान टाटा ने बोल्ट हैचबैक ओर जेस्ट सेडान दो कारें प्रदर्शित की थीं।

कंपनी का दावा है कि इसका डिजाइन दूसरी हैचबैक पसेंजर कार से एक दम अलग है। टाटा बोल्ट में आपको एडवांस टेक्नोलॉजी के शानदार फीचर्स जैसे 5 इंच की टचस्क्रीन, ब्लूटूथ टेक्नॉलजी, स्मार्ट वॉइस रिकॉगनिशन, स्मार्टफोन इंटिग्रेशन, सोशल मीडिया इंटिग्रेशन और टच फोन कंट्रोल्ड इंटरफेस भी मिलेंगे।

इसके साथ ही इसमें सेंट्रल एसी वेंट्स सिंगल विंग शेप्ड ग्राफिक्स से जोड़े गए हैं।

टाटा बोल्ट पेट्रोल इंजन के साथ काम करती है। इसमें कंपनी टर्बोचार्ज्ड इंटरकूल्ड मल्टी पॉइंट फ्यूल इंजेक्टेड पेट्रोल इंजन, रेवोट्रॉन 1.2T का इस्तेमाल किया है।

नई टाटा बोल्ट की कीमत 4-5 लाख रुपए तक हो सकती है। ऐसे में इसका मुकाबल डैटसन गो और मारुति सेलेरियो से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed