फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Tata Motors TAMO RaceMo Sports car wins 2018 German Design Award

टाटा मोटर्स की इस स्पोर्ट्स कार को मिला बेस्ट डिजाइन अवॉर्ड, भारत में जल्द देगी दस्तक

Mon, 23 Oct 2017 03:23 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Mon, 23 Oct 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors TAMO RaceMo Sports car wins 2018 German Design Award
TAMO RaceMo Sports car
पिछले साल हुए 87वें जिनेवा मोटर शो में पेश हुई टाटा मोटर्स की RaceMo स्पोर्ट्स कार को अपने डिजाइन के लिए अवॉर्ड दिया गया है। इटली स्थित टाटा मोटर्स डिजाइन स्टूडियो में तैयार की गई इस कार को जर्मन डिजाइन अवॉर्ड दिया गया है। यह अवॉर्ड गोल्ड कैटेगरी में "असाधारण प्रोडक्ट डिजाइन" के लिए दिया गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: भारत से ज्यादा विदेशों में बिक रही Bajaj की ये बाइक, रॉयल एनफील्ड से थी टक्कर
विज्ञापन


यह एक टू-सीटर कार है और अन्य स्पोर्ट्स कारों की तरह इसमें भी इंजन पीछे लगाया गया है। भारत में इस कार को 2018 में लाया जा सकता है। कार में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जो 180 बीएचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इसकी बॉडी को क्रैश सेफ्टी प्रोटेक्शन के साथ बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा मोटर्स के सीईओ गुएंतर बुश्चेक ने कहा, "यह हमारे और ग्लोबल टाटा मोटर्स डिजाइन टीम के लिए गर्व का पल है। यह हमारे नए सब-ब्रांड TaMo की पहली कार है। इसे जल्द ही भारत भी लाया जाएगा।" यह पहली भारतीय स्पोर्ट्स कार है जो माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग प्लेटफॉर्म Forza पर उपलब्ध है। इस वजह से करीब 8 महीने में ही 2.2 मिलियन यूजर्स इसके डिजाइन का अनुभव ले चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed