{"_id":"7f47c28c-6b7c-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"tata-motors-begins-global-showroom-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा ने दिल्ली में खोला विश्वस्तरीय शोरूम","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
टाटा ने दिल्ली में खोला विश्वस्तरीय शोरूम
दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 31 Jan 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने दिल्ली के दक्षिणी इलाके में नया, भव्य और विश्वस्तरीय शोरूम की शुरुआत की है। कंपनी का नया शोरूम टाटा मोटर्स की कंपनी कॉनकोर्ड मोटर्स द्वारा संचालित किया जाएगा। इस शोरूम में कंपनी के सभी उत्पाद उपलब्ध होंगे। शोरूम में 'स्टूडियो कॉर्नर' बनाया गया है, जहां ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से अपनी कार को सुसज्जित करा सकेंगे।
विज्ञापन
इसी तरह शोरूम में मौजूद 'हेरिटेज वाल' में कस्टमर टाटा मोटर्स की बड़ी उपलब्धियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। वहीं, 'हीरो वाल' में कंपनी के नए उत्पादों से रूबरू होने के साथ ही आगामी उत्पादों की झलकियां भी पा सकेंगे। शोरूम की दूसरी बड़ी विशेषता इसकी स्मार्ट टेक्नोलॉजी है, जहां ग्राहक उत्पादों के कंटेंट की विशेषताओं को उच्च रेजुलेशन युक्त वाइ-फाइ प्रणाली से युक्त और टैबलेट पीसी से नियंत्रित वीडियो वॉल पर देख और जान सकेंगे।
विज्ञापन
इस टैबलेट पीसी को सेल्स एडवाइजर्स की इलेक्ट्रिक नोटबुक से भी कनेक्ट किया गया है, ताकि वो ग्राहकों को खुली जगह में बने कैफे में पेय के साथ आराम से उत्पादों की विशेषताओं के बारे में बता सके।
विज्ञापन