फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   tata brings cheaper version indica ev2

टाटा ने उतारी पहले से सस्ती इंडिका eV2

Fri, 05 Oct 2012 02:48 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Fri, 05 Oct 2012 02:48 PM IST
विज्ञापन
tata brings cheaper version indica ev2

जब सभी कार निर्माता अपनी कारों के दामों में बढोतरी कर रहे हैं, ऐसे में टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक कार इंडिका eV2 के को पहले से कम दामों पर लांच किया है। टाटा ने अपनी इस कार की कीमत में पहले के मुकाबले 23 हजार रुपये की कमी कर दी है। कंपनी ने नई इंडिका eV2 में एक्टीरियर के बदलाव के साथ ही कुछ आरामदायक फीचर्स भी जोड़े हैं।

विज्ञापन


नई इंडिका eV2 पहले के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश लग रही है। कंपनी ने नई कार में स्टाइलिश हैड लैंप और नए तरह के फ्रंट बंपर का यूज किया है। इंटीग्रेटेड स्टॉप लैंप और एलॉय व्हील जैसे बदलाव भी किए हैं। इन बदलावों के बाद नई eV2 ज्यादा आकर्षक लग रही है। टाटा ने इसके इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं किया है। कार में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। कार को विशेष तौर पर हाइवे पर चलने के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन


कंपनी ने eV2 में बदलाव के बावजूद कार के दामों को घटाया है। नई eV2 के बेस मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरुम कीमत पहले से 23 हजार रुपये कम यानी 401,162 रुपये रखी गई है। इसके टॉप वेरिएंट की राजधानी में कीमत 487,619 रुपये है। माना जा रहा है कि कारों की बिक्री में गिरावट से जूझ रही टाटा मोटर्स ने इस सस्ते वर्जन के जरिये अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार इंडिका की बिक्री को त्योहारी सीजन में नई रफ्तार देने के इरादे से यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि 1,396 सीसी के कॉमन रेल डीजल इंजन वाली इंडिका eV2 एक लीटर में 25 किलोमीटर का माइलेज देती है। इसके साथ ही कंपनी ने एमपीएफआइ इंजन के साथ इसका पेट्रोल वर्जन भी बाजार में पेश किया है। दोनों ही विकल्पों को भारत स्टेज- 4 प्रदूषण मानकों के अनुरूप बनाया गया है। गौरतलब है कि टाटा मोटर्स द्वारा इंडिका का सस्ता वर्जन पेश किए जाने से पूर्व मारुति, जनरल मोटर्स, होंडा और ऑडी जैसी कंपनियां या तो अपनी कारों के दाम बढ़ा चुकी हैं अथवा इसकी प्रक्रिया में हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed