फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Suzuki Releases Images of New Alto

आ रही है नई अल्टो, डैशबोर्ड पर मिलेगा गियरबॉक्स

Thu, 18 Dec 2014 02:43 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Releases Images of New Alto

जापानी कार कंपनी सुजुकी मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी कारों की बिक्री मारुति सुजुकी इंडिया ब्रैंड के नाम से करती है। सुजुकी ने अपनी नई हैचबैक कार अल्टो कई (Alto Kei) की तस्वीरें जारी की हैं।

विज्ञापन


कंपनी 22 दिसंबर, 2014 को नई अल्टो जापान में लॉन्च करने वाली है। इसके बाद इस कार को दुनिया के अन्य बाजार में उतारा जाएगा।

नई अल्टो के लुक की बात करें तो इसके फ्रंट को नए डिजाइन और नई हैडलैंप्स के साथ पेश किया गया है। इंटीरियर में डुअल टोन कलर का इस्तेमाल किया गया है।

कंपनी ने गियर लीवर को सेंट्रल कंसोल के पास डैशबोर्ड पर ही दिया है। एसी वेंट्स को सर्कुलर और रेक्टैंग्युलर दोनों डिजाइन में तैयार किया गया है।

इंजन पावर

Suzuki Releases Images of New Alto

नई सुजुकी अल्टो 3-सिलेंडर, 660सीसी पेट्रोल इंजन के साथ काम करती है। यह 54बीएचपी पावर और 63एनएम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

नई अल्टो ऑटोमैटिक और मैन्युअल दोनों वैरिएंट में उपलब्‍ध होगी। मैन्युअल ट्रासंमिशन में 5 स्पीड गियर और ऑटोमैटिक ट्रासंमिशन में 4 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा होगी।

कंपनी अल्टो का स्पोर्टी वैरिएंट अल्टो टर्बो आरएस (Alto Turbo RS) भी लॉन्च करने की तैयारी में है।

जनवरी 2015 से भारतीय कार बाजार में कंपनियां कार कीमतों में इजाफा करने वाली है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी भी 2-4 फीसदी तक कार के दाम बढ़ा सकती है।

मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भारतीय बाजार में अल्टो 800 (2.37 लाख रुपए, दिल्ली एक्स शोरूम) और अपनी फ्लैग‌शिप कार ग्रैंड विटारा (24.6 लाख रुपए, दिल्ली एक्स शोरूम) कीमत के साथ बिक्री कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed