आ रही है नई अल्टो, डैशबोर्ड पर मिलेगा गियरबॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानी कार कंपनी सुजुकी मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी कारों की बिक्री मारुति सुजुकी इंडिया ब्रैंड के नाम से करती है। सुजुकी ने अपनी नई हैचबैक कार अल्टो कई (Alto Kei) की तस्वीरें जारी की हैं।
कंपनी 22 दिसंबर, 2014 को नई अल्टो जापान में लॉन्च करने वाली है। इसके बाद इस कार को दुनिया के अन्य बाजार में उतारा जाएगा।
नई अल्टो के लुक की बात करें तो इसके फ्रंट को नए डिजाइन और नई हैडलैंप्स के साथ पेश किया गया है। इंटीरियर में डुअल टोन कलर का इस्तेमाल किया गया है।
कंपनी ने गियर लीवर को सेंट्रल कंसोल के पास डैशबोर्ड पर ही दिया है। एसी वेंट्स को सर्कुलर और रेक्टैंग्युलर दोनों डिजाइन में तैयार किया गया है।
इंजन पावर
नई सुजुकी अल्टो 3-सिलेंडर, 660सीसी पेट्रोल इंजन के साथ काम करती है। यह 54बीएचपी पावर और 63एनएम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
नई अल्टो ऑटोमैटिक और मैन्युअल दोनों वैरिएंट में उपलब्ध होगी। मैन्युअल ट्रासंमिशन में 5 स्पीड गियर और ऑटोमैटिक ट्रासंमिशन में 4 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा होगी।
कंपनी अल्टो का स्पोर्टी वैरिएंट अल्टो टर्बो आरएस (Alto Turbo RS) भी लॉन्च करने की तैयारी में है।
जनवरी 2015 से भारतीय कार बाजार में कंपनियां कार कीमतों में इजाफा करने वाली है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी भी 2-4 फीसदी तक कार के दाम बढ़ा सकती है।
मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भारतीय बाजार में अल्टो 800 (2.37 लाख रुपए, दिल्ली एक्स शोरूम) और अपनी फ्लैगशिप कार ग्रैंड विटारा (24.6 लाख रुपए, दिल्ली एक्स शोरूम) कीमत के साथ बिक्री कर रही है।