फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   ssangyong rexton launched in 7 cities

सैंगयोंग रेक्सटोन की 7 शहरों में लांचिंग

Wed, 21 Nov 2012 11:42 AM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Wed, 21 Nov 2012 11:42 AM IST
विज्ञापन
ssangyong rexton launched in 7 cities

महिंद्रा सैंगयोंग को अक्तूबर में मुंबई में लांच करने के बाद कंपनी अब नई

विज्ञापन
suv को अलग-अलग चरणों में शहरों में पेश कर रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पार्टनर कंपनी सैंगयोंग के साथ मिलकर 'रेक्सटोन' को पहले चरण के तहत 7 शहरों में लांच कर दिया है। रेक्सटोन को कंपनी ने मंगलवार को चेन्नई, हैदराबाद, बंगलूरू, पुणे, लुधियाना, पटियाला और चंडीगढ़ में पेश किया है।

भारतीय बाजार में इस शानदार suv की कीमत 17.67 लाख रुपये है। रेक्सटोन दो मॉडल Rx5 और Rx7 में उपलब्ध होगी। नई suv में 5 सिलेंडर वाला 2.7 लीटर का सीआरडीआइ इंजन है। इसमें मर्सिडीज की तरह 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है। रेक्सटोन Rx5 की 162bhp और Rx7 की 184bhp क्षमता है। चेन्नई में रेक्सटोन की लांचिंग के मौके पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के चीफ मार्केटिंग ऑफीसर विवेक नायर भी मौजूद थे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा अधिग्रहण करने के बाद 'रेक्सटोन' सैंगयोंग मोटर का पहला उत्पाद है। रेक्सटोन में कुछ फीचर्स मर्सिडीज की तरह हैं, इसकी यही क्वालिटी इसे अन्य suv से अलग बनाने में मददगार साबित होगी। अभी तक किसी भी suv में रेक्सटोन जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं। कंपनी को उम्मीद है कि नई suv भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed