फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Soon, crash test must for Indian cars

सरकार चाहती है आपकी कार में हों ये फीचर्स

Tue, 15 Jul 2014 01:36 PM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
Soon, crash test must for Indian cars

भारत में कार निर्माता कंपनियों के लिए बहुत जल्द हर कार में सुरक्षा एयरबैग और एंटी-लॉक ब्रेकिंग प्रणाली जैसे उपकरण देना अनिवार्य हो सकता है।

विज्ञापन


ऑटो विशेषज्ञों के अनुसार सरकार इस तरह कई सुरक्षा मानकों पर गंभीरता से विचार कर रही है।

अगर ये फ़ैसला ले लिया गया तो कारों की लागत में भी इज़ाफ़ा हो सकता है और उपभोक्ताओं को नई कार ख़रीदने के लिए 20% तक ज़्यादा रक़म देनी पड़ सकती है।

दुनिया भर में सालाना होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में से लगभग 20% भारत में ही होती हैं जिनमें हज़ारों की मौत होती है।

50-70 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार होगी टक्कर

Soon, crash test must for Indian cars

ऑटो विशेषज्ञ मुराद अली बेग के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी कार निर्माता कंपनियों के लिए 50 से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार के क्रैश-टेस्ट अनिवार्य बनाने पर विचार हो रहा है।

भारत में कार निर्माता कंपनियां यूरोप या दक्षिण अमरीका निर्यात होने वाली कारों को गहन सुरक्षा टेस्ट के बाद ही भेजती हैं और उन्हें सुरक्षा मापदंड के अनुसार स्टार रेटिंग दी जाती है।

अगर भारत में भी कारों की सुरक्षा को लेकर सख़्त क़ानून बन जाता है तो इन्हीं कार निर्माता कंपनियों को भारतीय बाज़ारों के लिए बनने वाली कारों पर भी इसे लागू करना पड़ेगा जिससे क़ीमतों में इज़ाफ़ा होना लाज़मी है।

इसी वर्ष एक निजी ब्रितानी कार सुरक्षा एजेंसी ने क्रैश-टेस्ट के दौरान पांच भारतीय कारों को असुरक्षित पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed