फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Skoda Kodiaq will be Launching Tomorrow, Compete with Toyota Fortuner and Ford Endeavour

कल लॉन्च होगी Skoda Kodiaq, टोयोटा Fortuner और फोर्ड Endeavour से रहेगा मुकाबला

Tue, 03 Oct 2017 04:00 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Tue, 03 Oct 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
Skoda Kodiaq will be Launching Tomorrow, Compete with Toyota Fortuner and Ford Endeavour
Skoda Kodiaq
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 4 अक्टूबर को Skoda Kodiaq लॉन्च होने जा रही है। स्कोडा कोडिएक के साथ कंपनी 7 सीटर सेग्मेंट में एंट्री करने जा रही है। इस कार का मुकाबला 7-सीटर सेग्मेंट में धाक जमाने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर से रहेगा। कार की कीमत 25 से 32 लाख रुपए की रेंज में हो सकती है। 
विज्ञापन


पढ़ें: अपनाएं ये 5 साधारण तरीके, कार को बेचेंगे तो मिलेंगे ज्यादा पैसे
विज्ञापन


लुक की बात करें तो स्कोडा की यह कार दिखने में Audi Q7 जैसी होगी। आगे की तरफ कंपनी का सिग्नेचर ग्रिल और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है। कार में 18 इंच के एलॉय व्हील और एलईडी टेललैंप दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

Skoda Kodiaq will be Launching Tomorrow, Compete with Toyota Fortuner and Ford Endeavour
Skoda Kodiaq
इंटीरियर के लिहाज से कोडियाक की क्वालिटी भी स्कोडा की अन्य कारों जैसी ही है। इसमें ब्लैक फिनिश के साथ डुअल टोन इंटीरियर दिया गया है। इसमें 8- इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो और मिररलिंक सपोर्ट करता है। इसमें 3-जोन एयर कंडीशिनर दिया गया है, जिसमें से दो ड्राइवर और सह-यात्री के लिए और तीसरा बाकी हिस्से के लिए दिया गया है। 

स्कोडा कोडिएक में बड़ा पैनारोमिक सनरूफ, रिवर्स पार्किंग कैमरा, 9 एयरबैग्स और अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  कार में 2.0 लीटर, 4 सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो 150PS की पावर और 340 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इंजन को 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed