सैमसंग ने पेश किया बेहद दिलचस्प ट्रक, खूबी है बड़ी कमाल
हाईवे पर विशाल ट्रक के पीछे कार ड्राइव करना काफी मुश्किल होता है। भारी-भरकम ट्रक के पीछे ड्राइव करते समय ड्राइवर को इस बात की कोई जानकारी नहीं होती है कि ट्रक के आगे का रास्ता साफ है या नहीं। ट्रक को ओवरटेक करना चाहिए या नहीं।
रोड सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए सैमसंग ने इस दिक्कत को दूर करने के लिए एक बेहद दिचपस्प 'सेफ्टी ट्रक' पेश किया है। मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग अर्जेंटीना ने हाल में एक ऐसा ट्रक पेश किया है जिसके फ्रंट पर वायरलैस कैमरा अटैच किया गया है। इस कैमरा का डिस्प्ले ट्रक के पीछे लगी बड़ी वीडियो वॉल पर दिया गया है।
वीडियो डिस्प्ले की मदद से ट्रक के पीछे डाइव करने वाला यह स्पष्ट रूप ट्रक के आगे का दृश्य देख सकता है। ट्रक के आसपास रोड पर क्या गतिविधियां चल रही हैं इसकी जानकारी मिल जाती है।
इस तरह ट्रक के पीछे ड्राइव करने वाला व्यक्ति पूरे आत्मविश्वास के साथ ट्रक को ओवरटेक करने का फैसला ले सकता है।
देखें वीडियो
अर्जेंटीना में हर एक घंटे में रोड एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है, इनमें अधिकतर ओवरटेक ड्राइव के मामले सामने आए हैं।
80 फीसदी से ज्यादा हादसे उस स्थिति में होते हैं, जब ड्राइवर्स वन-वे रोड पर ही ओवरटेक करने की कोशिश करने लगते हैं। यह सभी आंकड़े सैमसंग ने इकट्ठे किए हैं।
वैसे इस तकनीक का उपयोग सिर्फ अर्जेंटीना तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया में किया जाएगा। जहां-जहां भी इस तरह के सड़क हादसे अधिक होते हैं, सैमसंग वहां इस प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करेगी।
उम्मीद की जा सकती है सैमसंग इसके इनोवेशन से सड़क हादसों में कमी आएगी।