फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   renault scala pictures leak

कैमरे में कैद हुई रेनो की नई स्केला

Mon, 20 Aug 2012 04:43 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2012 04:43 PM IST
विज्ञापन
renault scala pictures leak

रेनो की लाख कोशिशों के बाद भी उसकी अपकमिंग कार स्केला की पिक्चर लीक हो गई है।

विज्ञापन
बाजार में लांचिंग से पहले ही स्केला को चुपके से कैमरे में कैद कर लिया गया है। रेनो की स्केला निसान की सन्नी और माइक्रा की ही तरह वी प्लेटफार्म पर आधारित है। गौरतलब है कि स्केला को निसान और रेनो ने संयुक्त रूप से तैयार किया है।

कंपनी ने स्केला के हेडलैंप को काफी आकर्षक बनाया है, जिससे इसका जालीयुक्त फ्रंट लुक काफी दमदार लगता है। इसका इंटीरियर भी आकर्षक है। स्केला का इंजन निसान की सन्नी के 1.5 लीटर डीजल इंजन से मिलता-जुलता होगा। उम्मीद की जा रही है कि इसका डीजल इंजन 85 bhp की क्षमता और पेट्रोल इंजन 98 bhp की क्षमता वाला होगा।

कंपनी की तरफ से स्केला में फैक्ट्री फिटेड एलॉय व्हील का भी ऑप्शन दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपनी इस कार को बाजार में दिवाली सीजन में लांच करेगी। इस कार की कीमत भी सन्नी की कीमत के ही आसपास होगी। अभी इस कार की कीमत और लांचिंग के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। रेनो डस्टर की सफलता के बाद कंपनी की स्केला को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed