इस दीवाली नई कार, कीमत 3.5 लाख रुपए!
इस बात से काफी पहले ही पर्दा उठ चुका है कि फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल कंपनी रेनॉ अपनी लेटेस्ट हैचबैक कार क्विड को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्च से पहले ये कार डीलर्स के पास पहुंच चुकी है।
चुनिंदा डीलर्स ने इसके लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहकों ने 20-50 हजार रुपए से इसकी बुकिंग कर सकते हैं। कार की कीमत 3-4.5 लाख रुपए तक हो सकती।
जल्द ही भारत में चलने वाली अल्टो, एस्टिलो व सैंट्रो जैसी कारों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। रेनॉ क्विड 799 सीसी, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ 54PS पावर और 72Nm अधिकतम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है। साथ ही में 300 लीटर बूट स्पेस दिया गया है।
कंपनी के मुताबिक रेनॉ क्विड की कीमत 3-4 लाख रुपए होगी। रेनॉ क्विड 800 सीसी की है और यह मारुति के ऑल्टो व टाटा की नैनो जेन एक्स जैसी कार को कड़ी चुनौती दे सकती है।
विशाल और आरामदायक इंटीरियर
रेनॉ ग्रुप के चेयरमैन व सीईओ कार्लोस घॉन ने का कहना है कि क्विड के साथ रेनॉ ने अंतरराष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने हेतु सभी के लिए वहनीय मोबिलिटी की रणनीति को जारी रखा है। नये रेनॉ -निसान एलायंस प्लेटफॉर्म का उपयोग और डस्टर के प्रदर्शन के बाद क्विड रेनॉ को विस्तार करने में सक्षम बनायेगी और ग्राहकों की जरूरतों की पूर्ति करेगी जो स्टाइलिश, मजबूत और इस्तेमाल में आसान वाहन चाहते हैं।
क्विड कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में एक नई एवं अनोखी पेशकश है, यह ऐसा वाहन है जिसका प्रोफाइल बेहद डायनैमिक है और एसयूवी लुक इसके आयाम को नये स्तर पर ले जाता है।
क्विड एक आकर्षक और आधुनिक कार है जिसका इंटीरियर बेहद विशाल और आरामदायक है। यह परिवार के सभी लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति करता है।
अपने शॉर्ट फ्रंट एवं रियर ओवरहैंग्स तथा हाई ग्राउंड क्लियरेंस (180एमएम) के साथ क्विड मजबूती और भरोसे का तात्कालिक असर छोड़ती है। 3.68 मीटर लंबी और 1.58 मीटर चौड़ी, क्विड शहरी यातायात में जिपिंग के लिए बिलकुल उपयुक्त है। जबकि इसकी हाई-अप ड्राइविंग पोजीशन अधिक आरामदेह यात्राओं के लिए शानदार दृश्यता प्रदान करती है।