रेनॉ ने लॉन्च किया क्रॉसओवर लॉजी का प्रीमियम मॉडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंच ऑटो कंपनी रेनॉ ने अपना मल्टी परपज व्हीकल (एमपीवी) पर आधारित क्रासओवर लॉन्च किया है। इस की प्राइस रेंज 11.99 लाख रुपये से 12.29 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) के बीच है।
रेनॉ लॉजी प्रीमियम स्टेपवे एडीसन दो वैरिएंटस लॉजी आरएक्सजेड 110 पीएस 7 सीटों वाली और लॉजी आरएक्सजेड 110 पीएस 8 सीटों वाली लांच किया है।
1.5 लीटर के9के डीसीआई (कॉमन रेल डायरेक्ट इंजेक्शन) इंजन द्वारा युक्त, आरएक्सजेड 110 पीएस एक सात सीटों वाली और आरएक्सजेड 110 पीएस आठ सीटों वाली कार है। रेनॉ इंडिया के कंट्री सीईओ और एमडी सुमित साहनी ने कहा कि लॉजी प्रीमियम स्टेपवे एडीसन के लांच के साथ हम नवाचार की प्रक्रिया जारी रखेंगे।
लुक और डिजाइन
लॉजी प्रीमियम स्टेपवे एडीसन को असेर्टिव और डिसटिंकटिव स्टाइलिंग के साथ डिजाइन किया गया है। दोनों वैरिएंट एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग, रियर वाइपर और डीफॉगर, रियर पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरा, सेंट्रल लॉकिंग, पावर स्टीयरिंग और पावर विंडोज जैसे फीचर्स से लैस हैं।
यह रेनॉ की पहली MPV कार है। MPV सेगमेंट में लॉजी का सीधा मुकाबला मारूति अर्टिका, होंडा मोबिलियो, निसान इवेलिया और शेरवले एंजॉय से होगा।
सीटिंग अरेंजमेंट पर नजर डालें तो यह 7 या 8 सीटर में उपलब्ध होगी, वहीं कम्फर्ट को देखे तो इसका व्हीलबेस 2810एमएम है जो टोयोटा इनोवा (2750एमएम), मारूति सुजुकी अर्टिका (2740एमएम) और होंडा मोबेलियो (2652एमएम) से कहीं ज्यादा बड़ा है।