आज भारत में लॉन्च होगी रेनॉ की 7 सीटर कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में रेनॉ डस्टर की सफलता किसी से छुपी नहीं है और उसी सफलता को दोहराने के लिए रेनॉ ने अपनी पहली MPV रेनॉ लॉजी को देश में लाने की पूरी तैयारी कर ली है। इसे 9 अप्रैल को नई दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा।
लॉजी की एडवांस बुकिंग कुछ समय पहले ही 50,000 रुपए से शुरू कर दी गई थी। MPV सेगमेंट में लॉजी का सीधा मुकाबला मारूति अर्टिका, होंडा मोबिलियो, निसान इवेलिया और शेरवले एंजॉय से होगा।
लुक की बात करें तो लॉजी रेनॉ के बाकी मॉडल सीरीज के काफी अलग नजर आती है। फ्रंट लुक में ट्विन स्लेट क्रोम ग्रिल और बीच में कंपनी का लोगो दिया गया है। लॉजी का साइड प्रोफाइल साधारण है जिसे 15 इंच के अलॉय व्हील से आकर्षक बनाने की कोशिश की गई है।
7 या 8 सीटर
इंटीरियर में डबल टोन डेशबोर्ड काफी लुभावना है। साथ ही इंस्टमेंट कलस्टर, इंफोटेन्मेंट सिस्टम, आकर्षक स्टेरिंग व्हील और और एयरकॉन कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं जो इसे टोयोटा इनोवा जैसी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV के साथ लाकर खड़ा कर देते हैं। सीटिंग अरेंजमेंट पर नजर डालें तो यह 7 या 8 सीटर में उपलब्ध होगी, वहीं कम्फर्ट को देखे तो इसका व्हीलबेस 2810एमएम है जो टोयोटा इनोवा (2750एमएम), मारूति सुजुकी अर्टिका (2740एमएम) और होंडा मोबेलियो (2652एमएम) से कहीं ज्यादा बड़ा है।
इसके अलावा, इस कार में रियर और बैंच दोनों सीटों को फोल्ड करने की सुविधा भी दी गई है जो बूट केपेसिटी को कहीं गुना बढ़ा देती है जो लॉजी का एक प्लस पोइंट है।
बात करें पावर की तो फिलहाल लॉजी को केवल डीजल इंजन में ही उतारा जाएगा। इसमें 1.5 लीटर का K9K डीजल इंजन लगा है जो रेनॉ डस्टर की तरह ही 110 PS और 85 PS सहित दो स्लेट में पावर डिलीवर करता है, साथ ही इसमें 6 स्पीड मेन्युअल गियर बॉक्स लगाए गए हैं।