{"_id":"24463120-49ad-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"renault-also-hike-car-prices-from-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में रिनॉल्ट की कारें भी होंगी महंगी","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
नए साल में रिनॉल्ट की कारें भी होंगी महंगी
cardekho.com
Updated Wed, 19 Dec 2012 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंच कार निर्माता रिनॉल्ट की भारतीय इकाई रिनॉल्ट इंडिया ने देश में 1 जनवरी से अपनी गाड़ियों के दामों में डेढ़ फीसदी तक के इजाफे की बात कही है। रेनो भारतीय बाजार में अपनी पांच कारों प्रीमियम हैचबैक प्लस, मिड साइज सेडान स्कॉला, पॉपुलर suv डस्टर, प्रीमियम सेडान फ्लूएंस और टॉप लाइन suv कोलेऑस की बिक्री करती हैं।
विज्ञापन
वाहनों की कीमतों में की जा रही बढ़ोतरी की वजह रिनॉल्ट ने बढ़ती निर्माण लागत को बताया है। रिनॉल्ट इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (सेल्स एंड मार्केटिंग) सुमित सावने ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच लागत में लागातार हो रही बढ़ोतरी के चलते हमें मजबूरन इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डालते हुए अन्य ऑटो कंपनियों की ही तरह गाड़ियों के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
सावने ने बताया कि कीमतों में वृद्धि डेढ़ फीसदी तक होगी और बढ़े हुए दाम 1 जनवरी से प्रभावी होंगे। मारुति सुजुकी, महिंद्रा, टोयोटा, निसान और जनरल मोटर्स सहित कई ऑटो कंपनियां पहले ही जनवरी से अपने वाहनों की कीमतों में 1-3 फीसदी तक वृद्धि की घोषणा कर चुकी हैं। लक्जरी कार निर्माता बीएमडब्लू, मर्सिडीज बेंज और ऑडी ने भी कीमतें बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन