फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Prologue Avant previews Audi design future

ऑडी की यह कॉन्सेप्ट कार है सभी से जुदा

Wed, 23 Sep 2015 07:30 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
Prologue Avant previews Audi design future
हॉलीवुड के सितारों की दुनिया में इसे पेश करना इस कार की क़ीमत और स्टाइल के अनुरूप है, क्योंकि हॉलीवुड ऐसी जगह है जहाँ उसके क़द्रदानों की तादाद किसी और जगह से ज्यादा होने की उम्मीद की जाती है।
विज्ञापन


फॉक्सवैगन (वीडब्लू) फैमिली का इज़्ज़तदार मेंबर है ऑडी। उसकी नई कांसेप्ट कार प्रोलॉग में डिज़ाइन के अलावा और भी बहुत कुछ नया है।

यह सवाल पूछा जा सकता है कि ऑडी को अपने डिजाइन को बदलने की क्या ज़रूरत पड़ी?

महंगी कारें

महंगी कारों के सेग्मेंट में ऑडी बिक्री के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड है, पहले नंबर पर बीएमडब्लू है।

फ़ॉक्सवैगन को होने वाले कुल मुनाफ़े में 40 फीसदी हिस्सा ऑडी का होता है पर प्रोलॉग को डिज़ाइन करने वाले लिख्त का कहना है, "हमें कभी बेकार नहीं बैठना चाहिए।"
विज्ञापन


सचमुच, कारों पर नज़र रखने वाले मानते हैं कि ऑडी के डिजाइन में बदलाव की उम्मीद उन्होंने छोड़ दी थी।

इसकी सभी कारें देखने में सुंदर लगती हैं और आप कारों की भीड़ में इनको देखकर झट उंगली उठाकर कह सकते हैं, 'वो रही ऑडी' पर इसके अलग अलग मॉडल्स में अंतर बहुत ही कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेडान कैटेगरी की कारों जैसे ए-3 और ए-8 में ग्राहक ख़ासियतें ढूँढते हैं, और क्यों न ढूँढे आख़िर वे इनके लिए 60 लाख रुपए से अधिक ख़र्च भी तो करते हैं।

प्रोलॉग का डिजाइन

Prologue Avant previews Audi design future

प्रोलॉग का डिजाइन तैयार करते हुए लिख्त और उनकी टीम के सदस्यों के मन में इंजीनियरिंग पक्ष ज्यादा हावी था।

लिख्त बता सकते हैं कि इस कार की चमड़ी के नीचे उसकी हड्डी और मांसपेशियों में क्या है, और ऑडी के मामले में यह नहीं बदलने वाला आंतरिक हिस्सा है 'क्वाट्रो' ऑल व्हील ड्राइव (एडब्लूडी) और सामने लगा 4 लीटर क्षमता का जुड़वां टर्बो इंजन।

प्रोलॉग का ग्रिल थोड़ा नीचे की ओर है और यह ज्यादा चौड़ा है, ऑडी की दूसरी कारों की तुलना में ज्यादा एंगुलर है जिसके दोनों ओर पतले हेडलैम्प्स लगे हैं।

जहां तक प्रोलॉग के पीछे की बनावट की बात है, रीयर ग्लास को काफी उठाया गया है जबकि इसकी तुलना में विंडशील्ड को ज्यादा सीधा रखा गया है।

जो एक बात हैरतअंगेज़ है वह है पीछे वाली ग्लास का थोड़ा कॉनकेव होना और इसका मतलब यह हुआ कि सी-पिलर्स जो कि रीयर पैसेंजर ग्लास को सहारा देते हैं, सेल पैनेल हैं।

लाइटिंग

Prologue Avant previews Audi design future
इसकी वजह से स्टोरेज स्पेस बढ़ गया है, लिख्त का कहना है कि प्रोलॉग के लिए उठने वाले दरवाज़े के बारे में कभी नहीं सोचा गया।

ऑडी लाइटिंग के मामले में हमेशा आगे रहा है, प्रोलॉग में एलईडी टेललाइट थ्री-डी है, इसकी रूफ डिजाइन में पिलर नहीं है। इंटीरियर ज्यादा साफ और खुला है जिसमें बटन, डायल और नॉब न के बराबर हैं।

ऑडी जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी फॉक्सवागेन का जाना-माना ब्रांड है।

वे कहते हैं, "हम एक आसान और इंटीग्रेटेड इंटीरियर चाहते हैं पर इसलिए नहीं कि सादगी बेहतर होती है, बल्कि आज और भविष्य के ड्राइवर को सभी तरह की सूचनाएँ उपलब्ध कराना आसान होता है। ऑडी की टीटी स्पोर्ट्स कुपे में इसी सोच की झलक दिखती है और इसमें ड्राइवर के सामने वह सब कुछ उपलब्ध होता है जिसकी उसे जरूरत होती है।"

ऑडी अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में ज्यादा नहीं बताती है, लिख्त हालांकि इतना तो संकेत देते हैं कि इस कांसेप्ट कार के कुछ फ़ीचर्स ऑडी के 2016 में आने वाले ए-8 में दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed