फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Passenger Vehicle Car sales in october 2017 Registered Down in India

फेस्टिव सीजन के बावजूद कार कंपनियों को हाथ लगी निराशा, ये हैं अक्टूबर में बिक्री के आंकड़े

Thu, 02 Nov 2017 03:46 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 02 Nov 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
Passenger Vehicle Car sales in october 2017 Registered Down in India
5 Best hatchback cars
नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनियों की त्योहारी बिक्री अधिक उत्साहवर्धक नहीं रही और मारुति सुजुकी, टोयोटा, महिंद्रा तथा टाटा मोटर्स ने अक्तूबर में एकल अंक में विकास दर्ज किया। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 9.9 फीसदी बढ़कर 1,36,000 यूनिट रही। कंपनी के स्विफ्ट, डिजायर और बलेनो वाले कंपैक्ट सेगमेंट की बिक्री में 24.7 फीसदी का इजाफा हुआ। 
विज्ञापन


पढ़ें: सुजुकी Intruder से होंडा Grazia तक, नवंबर में लॉन्च होने जा रहे ये शानदार दोपहिया वाहन
विज्ञापन


टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की घरेलू बिक्री 6.45 फीसदी बढ़कर 12,403 यूनिट रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री मामूली बढ़कर 48,818 यूनिट रही, जो अक्तूबर 2016 में 48,729 यूनिट थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव सेक्टर के प्रेसिडेंट राजन वढेरा ने कहा कि धनतेरस और दिवाली से पहले के दिनों में बिक्री अच्छी रही, लेकिन धीरे-धीरे मांग घटती गई। उन्होंने चेतावनी दी कि उद्योग को हर साल अंत में होने वाली सुस्त बिक्री के लिए तैयार हो जाना चाहिए। टाटा मोटर्स की बिक्री महज एक फीसदी बढ़कर 16,475 यूनिट रही। इस दौरान फोर्ड इंडिया की घरेलू बिक्री 43.82 फीसदी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहिया बाजार का भी मिला-जुला हाल
दोपहिया बाजार में टीवीएस मोटर की घरेलू बिक्री घटकर 2,70,372 यूनिट रही, जो अक्तूबर 2016 में 2,72,229 यूनिट थी। आयशर मोटर की दोपहिया कंपनी रोयल एनफील्ड की बिक्री हालांकि 16.5 फीसदी बढ़कर 68,014 यूनिट रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 58,379 यूनिट थी। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की भी घरेलू बिक्री 26.1 फीसदी बढ़कर 46,020 यूनिट रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 36,493 यूनिट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed