पेरिस मोटर शो में 'क्लीयो' का नया मॉडल पेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार प्रेमियों के बीच चर्चित कार 'क्लीयो' के नए मॉडल को आखिरकार रेनो ने पेरिस मोटर शो 2012 में पेश कर दिया। कार के नए मॉडल को इस बार कपंनी ने अपनी अन्य कारों से एकदम अलग लुक दिया है। नई सिलियो का डिजाइन कंपनी के डिजाइन हेड लूरेंस वेन डेन ऐकर ने तैयार किया है। कार पर लगे रेनो के लोगो में भी पहले से थोड़ा बदलाव करने की कोशिश की गई है।
कंपनी के एक्सटीरियर डिजाइन स्टूडियो के डायरेक्टर एंटोनी विलेन ने बताया कि क्लीयो के नए मॉडल का डिजाइन बहुत ही सिंपल और आकर्षक है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी डिजाइन टीम को उनकी स्किल के लिए धन्यवाद देता हूं। डिजाइन टीम ने पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ नई मॉडल के डिजाइन पर काम किया, जिसका परिणाम सभी के सामने हैं।
नई क्लीयो की ऊंचाई 1,448 एमएम रखी गई है। ग्राउंड क्लीयरेंस को पहले से 10 एमएम घटा दिया गया है। रेनो ने क्लीयो के नए मॉडल में व्हील को पहले से आकर्षक लुक दिया गया है। नई क्लीयो को 3 वेरिएंट में जल्द ही ब्रिटेन में लांच किया जाएगा। तीन सिलेंडर वाले 0.9 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की क्षमता 90 bhp है।