पुरानी गाड़ी को स्मार्ट-कार बनाने का जुगाड़ जानते हैं आप?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कार में ब्लूटूथ और जीपीएस लगाने का आसान उपाय मौजूद है। भारत में ज़्यादातर कारों में ब्लूटूथ, वाई-फाई जैसी सुविधाएँ नहीं होती हैं, ख़ास तौर पर कम बजट वाली कारों या पुरानी कारों में। लेकिन टेक्निकल जुगाड़ से आपकी पुरानी गाड़ी भी कनेक्टेड दुनिया का हिस्सा बन सकती है।
ऐसा करना बहुत आसान है। 1996 के बाद बनी अमूमन सभी गाड़ियों में एक ओबीडी या ऑन बोर्ड डायग्नोस्टिक्स पोर्ट होता है।
उस पोर्ट में मेमोरी स्टिक से थोड़ी बड़ी एक डिवाइस लगाकर आप अपनी गाड़ी को स्मार्ट बना सकते हैं।
इस डिवाइस की मदद से अब कार में जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई हॉटस्पॉट जैसी सुविधाओं का मज़ा ले सकते हैं। इस वीडियो में देखिए कि ऐसा करना कितना आसान है।
विनली नाम की कंपनी अब यही कर रही है। विनली की मदद से आपकी गाड़ी सभी डिवाइस से कनेक्ट हो सकती है।
मुफ़्त ऐप
कार के शौकीनों के लिए विनली पहला ऐप स्टोर है जहां से आप गाड़ी के लिए अलग- अलग तरह के ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
इन ऐप्स से आप अपनी गाड़ी की हालत के बारे में जान सकते हैं, गाड़ी की माइलेज को बेहतर बनाने के टिप्स पा सकते हैं और, अगर ज़रुरत है, तो ये भी पता रख सकते हैं कि आपकी गाड़ी कहाँ है।
विनली की मदद से आप चाहें तो अपनी गाड़ी में हाई स्पीड इंटरनेट का भी मज़ा ले सकते हैं।
आपकी गाड़ी चाहे जो भी हो उसमें लक्ज़री कारों वाले ये फीचर्स जोड़ सकते हैं।