फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Now, Honda Amaze available with CNG Variant

होंडा ने उतारा अमेज का सीएनजी वैरिएंट, जानिए कीमत

Sat, 14 Feb 2015 08:33 AM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 08:33 AM IST
विज्ञापन
Now, Honda Amaze available with CNG Variant

होंडा कार इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट कार होंडा अमेज का पेट्रोल और डीजल वैरिएंट के बाद सीएनजी वैरिएंट भी बाजार में उतार दिया है।

विज्ञापन


कंपनी ने होंडा अमेज सीएनजी वैरिएंट को 1.2 S MT Plus (i-VTEC) के नाम से लॉन्च किया है।

होंडा अमेज सीएनजी वैरिएंट की कीमत 6,53,900 रुपए तय की गई है। इसके अलावा होंडा अमेज के 10 वैरिएंट मौजूद हैं। इसमें 4 पेट्रोल, 4 डीजल और 2 पेट्रोल ऑटोमेटिक वैरिएंट हैं।
विज्ञापन


पेट्रोल वर्जन के बेस मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख और डीजल के बेस वैरिएंट के दाम 5.99 लाख रुपए है।

डीजल वैरिएंट वाली अमेज में होंडा द्वारा तैयार किया गया 1.5 लीटर का नया आई-डीटेक इंजन है, पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का आई-वीटेक इंजन है।

कंपनी का दावा है कि अमेज डीजल इंजन वाली कारों में सबसे किफायती कार है। इसका माइलेज 25.8 किमी प्रति लीटर है। कार की 3600rpm पर 100PS (98.6bhp) क्षमता, जो कि कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में अभी तक सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अमेज डीजल की 1700rpm पर 200Nm टॉर्क है। अमेज के पेट्रोल वेरिएंट में यूज किए गए 1.2 आइ-वीटेक इंजन की 6000rpm पर 88PS क्षमता और 4500rpm पर 109Nm टॉर्क है।

सभी वैरिएंट के दाम

Now, Honda Amaze available with CNG Variant

कंपनी का दावा है कि पेट्रोल इंजन में मैन्युअल गियर बॉक्स वाली अमेज का माइलेज 18 किमी प्रति लीटर होगा और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली कार 15.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।

कंपनी के मुताबिक कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है, सेफ्टी के लिए एबीएस सिस्टम के साथ ही ड्युल एयरबैग ‌दिया गया है। ड्राइवर सीट की ऊंचाई को 50 mm तक एडजस्ट किया जा सकता है।

अमेज के पेट्रोल वैरिएंट की कीमत

अमेज E- 4.99 लाख रुपए
अमेज EX- 5.24 लाख रुपए
अमेज S- 5.62 लाख रुपए
अमेज VX- 6.60 लाख रुपए
अमेज SAT- 6.62 लाख रुपए
अमेज VXAT- 7.50 लाख रुपए

अमेज के डीजल वेरिएंट की कीमत

अमेज E- 5.99 लाख रुपए
अमेज EX- 6.24 लाख रुपए
अमेज S- 6.67 लाख रुपए
अमेज VX- 7.60 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed