{"_id":"98977ae4-d32c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"nissan-will-launch-soon-suv-terrano","type":"story","status":"publish","title_hn":"निसान जल्द लांच करेगी नई एसयूवी 'टेरानो'","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
निसान जल्द लांच करेगी नई एसयूवी 'टेरानो'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Jun 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की वाहन कंपनी निसान का इरादा अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) ‘निसान टेरानो’ को इस साल भारतीय बाजार में उतारने का है।
विज्ञापन
निसान इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘टेरानो का उत्पादन निसान के ओरागमद संयंत्र में माइक्रा, सनी सेडान और इवालिया के साथ किया जाएगा। इस कार के साथ ही स्थानीय स्तर पर उत्पादित निसान के मॉडलों की संख्या चार हो जाएगी।’
निसान मोटर इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) केनिचिरो योमूरा ने कहा कि भारतीय बाजार में बिक्री में बढ़ोतरी में टेरानो महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
योमूरा ने कहा कि ‘मुझे इस मॉडल का नाम और पहली छवि पेश करते हुए काफी खुशी हो रही है। यह निसान के लिए काफी महत्वपूर्ण मॉडल होगा।