{"_id":"ed8f7dfc6ea0f84aeb6233ab62a26e64","slug":"nissan-will-launch-new-suv-qashqai","type":"story","status":"publish","title_hn":"'काशकाई' होगी निसान की नई एसयूवी","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
'काशकाई' होगी निसान की नई एसयूवी
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 02 Aug 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निसान-रेनो के साथ मिलकर नई एसयूवी टेरानो को लॉन्च करने वाला है। परंतु टेरानो निसान की अकेली एसयूवी नहीं होगी।
नई रिपोर्ट में पता चला है कि निसान टेरानो के साथ अपनी ग्लोबल मार्केट में पहले से लॉन्च काशकाई को भी भारतीय कार बाजार में लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
काशकाई की निसान की एसयूवी सूची में टेरानो से ऊपर है। दरअसल निसान भारतीय कार बाजार में तेजी से बढ़ रहे एसयूवी सेगमेंट पर नजर बनाए हुए है और इसको भुनाने के इंतजार में है।
निसान-रेनो की आखिरी कार होगी टेरानो
विज्ञापन
फोर्ड की इको स्पोर्ट्स और रेनो डस्टर को लेकर भारतीय ग्राहकों में उमड़ी दीवानगी को देखकर एसयूवी की मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इको स्पोर्ट्स की बदौलत फोर्ड ने तोड़े रिकॉर्ड
इसी को देखते हुए निसान अपनी एसयूवी टेरानो और काशकाई को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। काशकाई एक चार सिलेंडर वाली पेट्रोल और डीजल इंजन बेस्ड एसयूवी है। जो फोर व्हील ड्राइव वैरिएंट में उपलब्ध है।
काशकाई पहले से ही ग्लोबल मार्केट में मौजूद है लेकिन भारत में अभी तक लॉन्च नहीं की गई है। खबरों के मुताबिक कंपनी इसे 2014 के आरंभ में भारतीय कार बाजार में उतार सकती है।
खैर भारत में एसयूवी चाहने वालों के लिए तो ये बढ़िया खबर है कि दो एसयूवी भारतीय बाजार में उतरने जा रही है। लेकिन देखना होगा कि जिन एसयूवी प्रेमियों के लिए निसान अपनी ये दोनों कार उतारने जा रहा है। क्या ये ग्राहकों को उतना ही लुभा पाएंगी जितना इको स्पोर्ट्स लुभा पाई है।