फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Nissan to launch Alto 800 killer under Datsun brand

निसान की इस कार के आगे नहीं टिकेगी मारुति अल्टो 800?

Sun, 06 Jul 2014 07:29 AM IST
Updated Sun, 06 Jul 2014 07:29 AM IST
विज्ञापन
Nissan to launch Alto 800 killer under Datsun brand

निसान अपने डैटसन ब्रांड के तहत एक और छोटी कार लॉन्च करने की तैयारी में है। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति अल्टो 800, हुंडई ईओन और टाटा नैनो सरीखे कारों से होगा।

विज्ञापन


ये कंपनी की रेडी गो (Redi-Go) कॉन्सेप्ट कार होगी ये कहना अभी जल्दी बाजी होगी। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान अपनी रेडी गो कॉन्सेप्ट कार को पेश किया था।
विज्ञापन


निसान ग्लोबल चीफ प्लानिंग ऑफिसर, एंडी पैलमर का कहना है कि कंपनी ने अभी हैचबैक गो लॉन्च की है और जल्द ही कंपनी गो+ एमपीवी लॉन्च करेगी, लेकिन ये इस कहानी के कुछ अंश हैं। कंपनी गो से भी कम कीमत में कार लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ेगा मार्केट शेयर

Nissan to launch Alto 800 killer under Datsun brand

निसान इस कार को वैश्विक स्तर पर तैयार करेगी और सबसे जरूरतमंद ग्राहक वाले सेगमेंट में बिक्री करेगी। अभी निसान और डैटसन का मार्केट शेयर 2 प्रतिशत है। हालांकि, पैलमर का कहना है कि कंपनी को उम्मीद ‌है कि निसान और डैटसन दोनों मिलकर 10 प्रतिशत तक का मार्केट शेयर करेंगे।

नई कार डैटसन गो को उस तरह की कामयाबी नहीं मिल है जिस तरह की उम्मीद थी। लेकिन कंपनी इसके लिए लगातार प्रचार और प्रसार के लिए देश भर में डीलर्सशीप और सर्विस नेटवर्क पर जोर दे रही है।

कंपनी की अगली आने वाली कार डैटसन गो+एमपीवी होगी, जिसको कंपनी ने ऑटो एक्सपो के दौरान रेडी-गो के साथ प्रदर्शित किया था।

डैटसन गो+ एमपीवी कीमत और फीचर्स

Nissan to launch Alto 800 killer under Datsun brand

कंपनी ने एमपीवी में गो हैचबैक के रियर और फ्रंट को शामिल किए है। इस कार की इंडो‌नेशिया में बिक्री शुरू हो चुकी है और जल्द ही कंपनी  भारतीय बाजार में इस कार को 5 लाख रुपए तक की कीमत में लॉन्च कर सकती है।

इंजन की बात करें तो 1.2 लीटर पेट्रोल मोटर का इस्तेमाल किया गया है। 1198सीसी 4 सिलेंडर इंजन 67बीएचपी पावर और अधिकतम 104एनएम टॉर्क देने में सक्षम है।

ये 5 मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ काम करती है। कंपनी का दावा है कि ये 20.6 किमी प्रति लीटर माइलेज देने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed