फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Nissan India refreshes Evalia MPV

निसान ने खामोशी के साथ उतारी 7 सीट वाली इवालिया

Sat, 19 Jul 2014 12:32 PM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
Nissan India refreshes Evalia MPV

निसान इंडिया ने बिना किसी शोर शराबे के अपनी एमपीवी (मल्टी परपज व्हीकल) इवालिया का अपडेट मॉडल भारतीय बाजार में उतार दिया है।

विज्ञापन


कंपनी की नई अपडेट निसान इवालिया 6 वैरियंट में मौजूद होगी। इसके शुरुआती मॉडल एक्सई वैरियंट की कीमत 8.49 रुपए और इसके टॉप मॉडल की कीमत 10.67 लाख रुपए (नई दिल्ली एक्स शोरूम) है।

निसान ने इस कार में बेहतरीन तकनीकी के साथ-साथ शानदार फीचर्स को शामिल किया है। निसान इवालिया पेट्रोल और डीजल टर्बो इंजन पर काम पहले की तरह काम करती है।
विज्ञापन

फीचर्स

Nissan India refreshes Evalia MPV

नई निसान इवालिया बहारी बदलाव में वी शेप्ड क्रोम ग्रिल का इस्तेमाल किया गया है जो पहले निसान माइक्रा में देखा जा चुका है। इसके अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं है।

इंटीरियर में एमपीवी सेट्रेंल कंट्रोल को वडु फिनिश के साथ पेश किया गया है। साथ ही सेकंड रॉ सीट पर आर्मरेस्ट को भी शामिल किया गया है।

एमपीवी में डबल-डिन-ऑडियो सिस्टम की सुविधा दी गई है जो सीडी, एमपी3, यूएसबी और एयूएक्स कनेक्टिविटी के साथ काम करता है।

इसके अलावा पहले की तरह मल्टी फंक्‍शन डिस्प्ले, रियर कैमरा और एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग) सिस्टम, ईबीडी (इ‌लेक्ट्रिनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) और डुअल फ्रंट एयर बेग की सुविधा मौजूद है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Nissan India refreshes Evalia MPV

इवालिया बेहतर स्‍पेस और लेटेस्ट तकनीक से लैस है जिसमें सात लोगों के बैठने की व्‍यवस्‍था है। भारतीय बाजार में एमपीवी कारों दौर चल रहा है। हाल ही में मारुति ने अपनी एमपीवी कार एर्टिगा का लिमिटेड एडिशन बाजार में उतारा है।

इस कार में मारुति की ओमनी वैन की तरह शटर वाला दरवाजा इस्तेमाल किया गया है। इवालिया का बेहतरीन ग्राउंड क्‍लीयरेंस भी काफी मजेदार है, जिससे इसमें लंबे सफर में कम थकान होगी।

इवालिया में 1.5 लीटर डीसीआइ डीजल इंजन है, जो कि निसान की सन्नी, माइक्रा, फ्लूएंस और रेनॉ की अन्य कारों से ज्यादा दमदार है। इसके इंजन की 3750 RPM पर 85 BHP की क्षमता है। इवालिया 2000 RPM पर 200 NM टॉर्क प्रोड्यूज करने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed