फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   New generation Audi Q5 launched in India Price start at 53.25 lakh

2018 ऑडी Q5 भारत में लॉन्च, कीमत 53.25 लाख रुपए से शुरू

Fri, 19 Jan 2018 11:20 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
New generation Audi Q5 launched in India Price start at 53.25 lakh
2018 Audi Q5
लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी ऑडी ने भारत में नई जेनरेशन Q5 लॉन्च कर दी है। इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 53.25 लाख रुपए रखी है। यह कार दो वैरिएंट प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी दिए गए हैं। दूसरे वैरिएंट की कीमत 57.60 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। कार का वर्तमान वर्जन साल 2011 में आया था, जिसे 2018 वर्जन से रिप्लेस किया जा रहा है। इस कार को औरंगाबाद स्थित फॉक्सवैगन प्लांट में असेंबर किया जाएगा।
विज्ञापन


2018 ऑडी क्यू5 कंपनी के MLB Evo प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, जिसमें ऑडी क्यू7 की झलक दिखाई पड़ती है। नई कार का वजन पुरानी से 100 किग्रा कम है। कार में सिंगल फ्रेम ग्रिल, मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप और स्पोर्टी बोनट दिया गया है। 
विज्ञापन

टॉप स्पीड 218 किमी प्रति घंटा

New generation Audi Q5 launched in India Price start at 53.25 lakh
2018 Audi Q5
इंजन की बात करें तो इसमें पहले वाला ही 2.0 लीटर TDI इंजन दिया गया है, जो 187 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। कार को 0-100 kmph की स्पीड पकड़ने में 7.8 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 218 किमी प्रति घंटा की है। कंपनी दावा करती है कि इसका माइलेज 17.01 किमी. प्रति लीटर का है। 

सेकेंड जेनरेशन की ऑडी क्यू5 में 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, एक्टिव लेन असिस्ट, प्री-सेंस फ्रंट और रियर, पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज GLC, लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट, बीएमडब्ल्यू एक्स3 और वोल्वो XC60 जैसी कारों से रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed