{"_id":"6366abaa-e067-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"new-ford-endeavour-in-mid-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त में लांच होगी नई फोर्ड एंडीवर","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
अगस्त में लांच होगी नई फोर्ड एंडीवर
cardekho.com
Updated Fri, 05 Oct 2012 03:12 PM IST
विज्ञापन
अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर्स अगस्त में अपनी पसंदीदा एसयूवी 'एंडीवर' के नये मॉडल को पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने एंडीवर के नये मॉडल के इंटीरियर और एक्सटीरियर में काफी बदलाव किया है। नया मॉडल देखने में पहले से ज्यादा मजबूत लगता है।
विज्ञापन
एंडीवर का नया मॉडल मौजूदा मॉडल से ज्यादा लंबा है और इसमें बैठने के लिए ज्यादा स्पेस दिया गया है। इसके मिड अगस्त में लांच होने की उम्मीद की जा रही है। इंटीरियर को रिवेंप किया गया है और स्टीयरिंग व्हील में भी कई फंक्शन दिये गये है।
विज्ञापन
नई एंडीवर के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले फोर्ड ने एंडीवर का 2009 में नया मॉडल पेश किया था। 2009 में कंपनी ने एंडीवर को नई फ्रंट ग्रिल के साथ काइनेटिक डिजाइन प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन