{"_id":"588979ff4f1c1bbd7ecf6681","slug":"mmercedes-cla-200-d-sport-a-city-like-sport-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mercedes CLA 200 D Sport :एक स्पोर्ट कार जो शहर में बन जाती है कम्फ़र्टेबल सेडान ","category":{"title":"Car Review","title_hn":"कार रिव्यू","slug":"car-review"}}
Mercedes CLA 200 D Sport :एक स्पोर्ट कार जो शहर में बन जाती है कम्फ़र्टेबल सेडान
Amit Dwivedi, Amar Ujala, New Delhi
Updated Fri, 03 Feb 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
मर्सिडीज बेंज
- फोटो : Amit Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीमियम कार सेगमेंट में मर्सिडीज दशकों से अपना बर्चस्व बनाए हुए है। लेकिन समय के अनुसार परिवर्तन करते हुए अब यह जर्मन कार कंपनी भी उस कीमत और परफॉर्मेंस के आधार पर भारत में कारें उतार रही है जो यहां के लोग आराम से अफोर्ड कर सकें। यही वजह है लगातार दो सालों से यह कार कंपनी हर साल लगभग 13 हजार यूनिट गाड़ियों की बिक्री कर रही है। इस बार कुछ अलग करने के इरादे से मर्सिडीज के सीएलए 200 डी स्पोर्ट का मैंने सिटी टेस्ट किया और जानने की कोशिश की आखिर में यह कार सिटी के हिसाब से रोजमर्रा ऑफिस पहुंचाने में कितनी मददगार है और कितनी आसान है इसकी ड्राइविंग। यह सोचकर मैंने लाल रंग की एक मर्सिडीज सीएलए 200 डी स्पोर्ट को मंगवाया। आइए आप भी हमारे साथ बेल्ट कसकर बैठ जाइए और फील कीजिए कि आखिर में यह छोटी मर्क कितनी मजेदार है ड्राइविंग में, खासकरके दिल्ली जैसी सिटी ड्राइविंग में।
विज्ञापन
दिखने में
सीएलए 200 डी
- फोटो : Amit Dwivedi
लाल रंग में यह गाड़ी ऐसी लगती है जैसे कोई दुलहन शादी वाले दिन सज-धजकर तैयार होती है। लेकिन इस मर्सिडीज के साथ शर्त ये है कि इस पर धूल न जमने दीजिए यह आपकी प्रतिष्ठा दांव पर नहीं लगने देगी। हर मोहल्ले के आप हीरो बन सकते हो जब लोग आपकी इस गाड़ी के साथ फोटो निकाल रहे होंगे। हालांकि आपको एक सलाह देता चलूं इस गाड़ी को वहीं पार्क कीजिएगा जहां पर सीसीटीवी कैमरा लगा हो जिससे आप इस पर निगरानी रख सकें क्योंकि बहुत से लोग सिर्फ इसे अपनी फ्रस्ट्रेशन निकालने के लिए खरोंच मार सकते हैं।
जैसा कि इस गाड़ी के साथ हुआ। साइड से देखने पर यह एक ऐसी धारा सी लगती है जिसमें एक निरंतरता हो। इसका डिजाइन इतना आकर्षक है कि आंखें यहां से हटाने का मन नहीं करता। इसके अबाध परफॉर्मेंस की झलक इसको साइड से देखने पर पता चल जाती है। इसमें लगी टेल लाइट न सिर्फ सुंदर दिखती है बल्कि बहुत ही मजबूती के साथ कार की विजिविलिटी को प्रदर्शित भी करती है।
ब्रेकिंग के दौरान टर्न इंडीकेटर्स की विजिविलिटी उस समय के कंडीशन पर निर्भर करता है और यह भारत के लिए एक बढ़िया फीचर है। रियर फॉग लाइट, रिवर्सिंग लाइट, इंडीकेटर्स को बहुत ही सटीकता के साथ लगाया गया है।

अंदर से
मर्सिडीज बेंज
- फोटो : Amit Dwivedi
यह अंदर से दिखने में काफी आकर्षक व कांपैक्ट है खासकरके मेरे जैसे 6 फीट से अधिक लंबे इंसान के लिए इसमें समाना इतना आसान नहीं है। एक स्पोर्ट कार जैसी है जिसमें लंबे ड्राइवर को बैठने में दिक्कत होती है। लेकिन इसमें बैठते ही जैसे मैंने इसकी स्टीयरिंग व्हील संभाली मुझे सबसे अच्छी लगी इसकी 3 स्पोक लेदर स्टीयरिंग व्हील। इसकी स्टीयरिंग व्हील पर गाड़ी से संबंधित लगभग सभी कंट्रोल दिए गए हैं और आप आसानी से अपनी पूरी गाड़ी पर नजर बिना कुछ किए यहीं से रख सकते हैं। स्टीरियो कंट्रोल दाहिने हाथ पर दिया गया है।
इस कार फ्रंट व बैक सीट में कोई ज्यादा फर्क नहीं है और इसलिए इसका दिखने का अंदाज और स्पोर्टी रहता है। पहली नजर में ऐसा लगता है जैसे आप किसी जेट के कॉकपिट में बैठने जा रहे हैं। काले रंग नजर आने वाला पूरे इंटीरियर पर जब गोल्डन कलर की केबिन लाइट पड़ती है तो इसका दिखने का अंदाज एकदम जुदा होता है। इसका केबिन भले ही स्पोर्टी हो लेकिन पीछे बैठने वाला पैसेंजर अच्छे लेगरूम व सीट कंफर्ट के कारण मजे में रहता है।
ऑडी ए3 को सीधे तौर पर कंपटीशन देने वाली यह मर्क मेरे लिए कुछ खास है खासकरके जब सिटी ड्राइविंग की बात की जाए। यह पहली ऐसी कार है जिसे मैं शहर से बाहर लेकर नहीं गया और सिर्फ शहर की गलियों तक इसको दौड़ाता रहा। मैंने ऐसा क्यूं किया पढ़ते रहिए आपको आगे बताता हूं।

चलाने में
मर्सिडीज बेंज
गाड़ी में बैठिए बेल्ट लगा लीजिए, इसके बाद इंजिन को स्टार्ट करिए और चौंकिए मत क्यूंकि यह गाड़ी शोर नहीं मचाती। इसका इंजिन स्टार्ट है भी यह तब पता चलता है जब आप इसे 50 किमीप्रघं की गति से ऊपर ले जाने के लिए एक्सप्लोर करते हैं। 136 एचपी की शक्ति के साथ इसका 2143 सीसी का इंजिन वह सबकुछ करने में सक्षम है जो एक स्पोर्ट कार कर सकती है। इसकी उच्च गति को मैंने नहीं टच किया जो कि 220 है पर जिस तरह से यह पिकअप पकड़ती है लगता है कि बहुत जल्द यह अपनी लिमिट पर पहुंच जाएगी।
0 से 100 किमीप्रघं की गति महज 9.8 सेकंड में यह पकड़ लेती है। मैंने जो कार टेस्ट की उसमें 205/55 आर 16 टायर लगे हैं जो कि काफी अच्छे से ग्रिप बनाते हैं। अगर आप कोई लंबी दूरी की यात्रा प्लान कर रहे हैं तो 4 लोगों के एक सप्ताह रुकने भर का सामान इसके 470 लीटर वाले बूट में रखा जा सकता है।

माइलेज
मर्सिडीज बेंज
- फोटो : Amit Dwivedi
मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू या फिर ऑडी के अगर माइलेज की बात करें तो यह नहीं होगा। लेकिन पिछली दो बार से मैंने मर्सिडीज की कारों में जबर्दस्त माइलेज निकाला है। सीएलए की सिटी ड्राइविंग में भी मुझे सीएलए से लगभग 16 का माइलेज मिला जो कि काफी प्रभावशाली है। यह एक शानदार माइलेज देने वाली कार है। अगर आपकी आमनदी एक से डेढ़ लाख रुपये महीने है तो आपके लिए यह एक बढ़िया कार साबित हो सकती है।
तकनीकि विवरण
इंजिन 2143 सीसी
सिलेंडर इनलाइन 4
शक्ति 136 एचपी@3600-4400 आरपीएम
टॉर्क 300 एनएम@1600-3000 आरपीएम
टॉप स्पीड 220 किमीप्रघं
0 से 100 9.8 सेकंड
टायर 205/55/ आर 16
ट्रांसमिशन 7 जी डीएसटी
लंबाई 4630 मिमी
चौडाई 1777 मिमी
ऊंचाई 1432 मिमी
व्हीलबेस 2699 मिमी
बूट स्पेस 470 मिमी
कीमत 35.68 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली
सिलेंडर इनलाइन 4
शक्ति 136 एचपी@3600-4400 आरपीएम
टॉर्क 300 एनएम@1600-3000 आरपीएम
टॉप स्पीड 220 किमीप्रघं
0 से 100 9.8 सेकंड
टायर 205/55/ आर 16
ट्रांसमिशन 7 जी डीएसटी
लंबाई 4630 मिमी
चौडाई 1777 मिमी
ऊंचाई 1432 मिमी
व्हीलबेस 2699 मिमी
बूट स्पेस 470 मिमी
कीमत 35.68 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली