{"_id":"470affca5e22a68d3d4b3b1f7a3942c0","slug":"mercedes-starts-producing-gl-class-suv-locally","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 लाख रुपए सस्ती होगी मर्सिडीज बेंज की ये कार ","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
5 लाख रुपए सस्ती होगी मर्सिडीज बेंज की ये कार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर्सिडीज बेंज दुनिया भर में अपनी शानदार लग्जरी कारों से जानी जाती है। जर्मन कंपनी ने भारतीय बाजार में कुछ समय पहले अपनी शानदार एसयूवी कार जीएल क्लास पेश की थी।
विज्ञापन
कंपनी ने तब वादा भी किया था कि वह इस कार का स्थानीय उत्पादन भी शुरू करेगी।
आकर्षक लुक, डिजाइन और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस एसयूवी को देश में खासी लोकप्रियता हासिल हो चुकी है। कंपनी के स्थानीय उत्पादन के बाद जीएल क्लास एक बार फिर चर्चा में आ चुकी है।
विज्ञापन
कंपनी ने जीएल क्लास का उत्पादन अपने पुणे स्थित चाकन में शुरू कर दिया है और उसे उम्मीद है कि इसकी मांग दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन
मर्सिडीज के एमडी एबरहार्ड कर्न ने कहा, "कंपनी प्रोडेक्शन क्षमता 10,000 से 20,000 तक बढ़ाएगी।"
भारत में मैन्युफैक्चरिंग से इस मॉडल के दाम कम हो जाएंगे। लोकल मैन्युफैक्चरिंग के बाद इसकी कीमत लगभग 72.58 लाख रुपए रह जाएगी। इसकी कीमत फिलहाल 77.5 लाख रुपए है।
कंपनी ने जीएल-क्लास एसयूवी में 2987सीसी वी6 डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है, जो इसे काफी पावरफुल बनाता है।