{"_id":"350804f4-0ebe-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"mercedes-launches-c-and-e-sports-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्सिडीज ने लांच की सी और ई क्लास स्पोर्ट कार","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
मर्सिडीज ने लांच की सी और ई क्लास स्पोर्ट कार
cardekho.com
Updated Fri, 05 Oct 2012 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज बेंज ने 26 से 28 अक्तूबर तक हो रहे इंडिया ग्रां पी के मद्देनजर सी क्लास और ई क्लास मॉडलों में दो नई स्पोर्ट कार लांच की है। राजधानी दिल्ली में सी क्लास की एक्स शोरूम कीमत 29.90 लाख और ई क्लास की 39.90 लाख रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर हानेग ने कारों की लांचिंग के मौके पर कहा कि भारतीय ग्राहकों में स्पोर्ट कार के प्रति बढ़ते रुझान के मद्देनजर उनकी कंपनी ने 30 लाख और 40 लाख रुपये के दायरे में स्पोर्ट कार मुहैया कराने के उद्देश्य से ये कारें पेश की हैं।
विज्ञापन
सी क्लास और ई क्लास कारों के डिजाइन, स्टाइल और रूफ में बदलाव के बाद ये कारें पेश की गई हैं और इसे स्पोर्टी लुक दिया गया है। मर्सिडीज की दोनों नई कारों में 220 Cdi इंजन लगा हुआ है। मर्सिडीज अब तक भारत में सी क्लास मॉडल की 16 हजार और ई क्लास मॉडल की 21 हजार कारों की बिक्री कर चुकी है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ बाजार में घटती हिस्सेदारी से परेशान मर्सिडीज बेंज अगले वर्ष देश में प्रीमियम श्रेणी की ए क्लास मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है। इस कार की कीमत 20 लाख रुपये होने की उम्मीद है। कंपनी ने हाल ही में बी क्लास मॉडल भी पेश किया है।
कंपनी का मानना है कि भारत में लक्जरी कारों की तुलना में प्रीमियम वर्ग की कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके मद्देनजर वह अगले वर्ष ए क्लास पेश करने की तैयारी कर रही है।