फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Mercedes Benz To Launch B Class Facelift on 11th March, 2015

11 मार्च मर्सिडीज बेंज का भारत में बी क्लास का नया मॉडल

Fri, 06 Mar 2015 07:11 AM IST
Updated Fri, 06 Mar 2015 07:11 AM IST
विज्ञापन
Mercedes Benz To Launch B Class Facelift on 11th March, 2015

लग्जरी कार निर्माता कंपनियों में शामिल मर्सिडीज बेंज इंडिया तैयार है अपने बी क्लास फेसलिफ्ट के साथ, जो 11 मार्च, 2015 को लॉन्च होने वाला है। इस नए मॉडल में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में कई अपडेट किए गए हैं।

विज्ञापन


पिछले साल इसे पेरिस मोटर शो में पहली बार दिखाया गया था। इससे पहले मर्सिडीज इस साल का अपना पहला लॉन्च सीएलए क्लास के रूप में कर चुकी है।

2015 मर्सिडीज बेंज बी क्लास के रिफे्रश वर्जन में रीडिजाइन फ्रंट व रियर बंपर, एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हैडलेम्प्स, साइड स्कर्ट, एलईडी टेललेम्प क्लस्टर, स्टाइलिश अलॉय और आकर्षक फ्रंट ग्रिल लगी है। एक्सटीरियर की मेन हाईलाइट इसके 16 से 17 इंच के खूबसूरत अलॉय व्हील हैं। इंटीरियर में सी क्लास जैसा नया स्टेरिंग व्हील, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, 12 रंगों वाली ऐम्बीएन्ट लाइट और 8 इंच का टचस्क्रीन शामिल है।
विज्ञापन

इंजन पहले जैसा, पावर ज्यादा

Mercedes Benz To Launch B Class Facelift on 11th March, 2015

बात करें इंजन की तो, यहां कोई अपडेट नहीं हुआ है लेकिन पावर ज्यादा हो सकती है। पहले की तरह इस मॉडल को डीजल और पेट्रोल दोनों ट्रिम में उतारा गया है।

इसके बी180 पेट्रोल ट्रिम में 1.6 लीटर का इंजन लगा है जो 120बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। वहीं, इसके बी 200 CDI डीजल वेरिएंट में 2.2 लीटर, 4 सिलेंडर वाला इंजन लगा है। दोनों मॉडल में 7-G ट्रॉनिक ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन लगे हैं। यह फेसलिफ्ट यूरोप ऑटो मार्केट में पहले से ही बेचा जा रहा है, वहीं इडिंयन ऑटो मार्केट में इसे सीबीयू द्वारा लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed