फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Mercedes-Benz to Launch 12 New Models in 2016

साल 2016 में मर्सिडीज 12 नई कारें, जीएलई-450 कूपे से की शुरुआत

Thu, 14 Jan 2016 10:56 AM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
Mercedes-Benz to Launch 12 New Models in 2016

मर्सिडीज ने भारतीय बाजार में साल 2015 में 15 कारें उतारकर एक दिलचस्प रिकॉर्ड बनाया था। घरेलू लग्जरी कार बाजार में बीते साल कंपनी को अच्छी प्रतिक्रिया मिली। यहां कंपनी 13,502 कारें बेचने में सफल रही। बिक्री के मामले में मर्सिडीज को 32 फीसदी की बढ़त हासिल हुई है।

विज्ञापन


इन उत्साहजनक नतीजों से लबरेज मर्सिडीज ने साल 2016 में 16 तो नहीं लेकिन 12 कारें उतारने की योजना बनाई है। इसकी शुरुआत कंपनी ने जीएलई-450 कूपे की लॉन्चिंग से कर दी है।
विज्ञापन


मर्सिडीज बेंज इंडिया के मैनेजिंग डॉयरेक्टर और सीईओ रोलैंड फॉल्गर ने कहा कि 'कड़ी आर्थिक चुनौतियों के बावजूद हमने सफलता पाई है। इसके पीछे हमारी बड़ी प्रोडक्ट रेंज, नेटवर्क का विस्तार और ग्राहकों के लिए बनाई गईं खास तरह की वित्तीय सुविधाएं हैं।' साल 2016 की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर फॉल्गर ने बताया कि 'कंपनी 12 नई कारें उतारेगी। इनमें से कुछ एकदम नई कारें होंगी, कुछ कारें मौजूदा कारों के अपडेट वर्जन होंगे। इसके साथ ही कंपनी 10 नए आउटलेट भी खोलेगी। इनमें से कुछ आउटलेट टियर-टू और टियर-थ्री शहरों में खोले जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

42 प्रतिशत की वृद्धि

Mercedes-Benz to Launch 12 New Models in 2016

बिक्री के मोर्चे पर बात करें तो पिछले साल 42 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। ग्राहकों ने सीएलए, सी-क्लास, ई-क्लास और एस-क्लास कारों को खासा पसंद किया। इन सभी कारों ने अपने सेगमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

इससे उत्साहित फॉल्गर ने उम्मीद जताते हुए कहा कि 'इन नतीजों ने हमारे अंदर नए साल के लिए काफी भरोसा जगाया है। पूरी उम्मीद है कि साल 2016 हमारे लिए काफी उत्साहजनक रहने वाला है।

हम मौजूदा वृद्धि को बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। हालांकि हमारा फोकस सिर्फ बिक्री पर ही नहीं रहेगा, हमारी कोशिश होगी कि ग्राहकों हमेशा याद रहने वाला कस्टमर एक्सपीरियंस दिया जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed