मर्सिडीज VS ऑडी, सबसे सस्ती लग्जरी कारें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में बहुप्रतिक्षित कार मर्सिडीज बेंज सीएलए (CLA) का इंतजार खत्म हो चुका है। कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती लग्जरी कार के तौर पर बेंज सीएलए को भारत में 31.50 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) पर लॉन्च किया है।
सीएलए-क्लास को मर्सिडीज के 'फ्रंट व्हील ड्राइव MFA प्लेटफॉर्म' पर बनाया गया है। मर्सिडीज बेंज सीएलए पेट्रोल वैरिएंट में 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड 183.5 पीएस इंजन जबकि डीजल इंजन 2.2 लीटर 4 सिलिंडर पेश किया है। इंजन अधिकतम 135 पीएस पावर और 300 एनएम टार्क जेनरेट कर सकता है। इन दोनों वेरिएंट में 7G-DCT डुअल क्लच गियर बॉक्स लगाए गए हैं।
सीएलए स्टाइल और स्पोर्ट, 2 ट्रिम्स में है। इसके स्टाइल में 16 इंच व्हील, ड्राइवर साइड सीट मैमोरी और स्पोर्ट के लिए अलग इंटीरियर ट्रिम हैं। स्पोर्ट के स्टीयरिंग वील में क्रोम लगाया गया है, पैनारोमिक सनरूफ,डायमंड ग्रिल, हारमन कारडन सराउंडेड साउंड सिस्टम, सैटलाइट नेविगेशन वाली ड्राइवर और पैसेंजर कार सीट और 17 इंच वील भी इसे बेहतरीन बनाते हैं।
ऑडी ए3 में कितना है दम
ऑडी ए3 ऑडी की अब तक की सबसे सस्ती कार है। इसकी शुरुआती कीमत 22.95 लाख रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) रखी गई है। डीजल मॉडल में चार वैरियंट उपलब्ध है। ऑडी ए3 के टॉप मॉडल की कीमत 32.66 रुपए है।
ऑडी ए3 एक कॉम्पैक्ट सेडान कार है जिसे भारत में पहली बार ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान प्रदर्शित किया गया था। कंपनी ने ऑडी ए3 को 1.8 लीटर पेट्रोल और 2.0 लीटर डीजल इंजन वैरियंट के साथ बाजार में उतारा है।
ऑडी ए3 का प्रोडक्शन फॉक्सवॉगेन ग्रुप की स्कोडा फर्म के औरंगाबाद प्लांट पर किया जा रहा है। देश में ही बनाए जाने के कारण इस कार की कीमत अन्य ऑडी कारों की तुलना में कम है।
ऑडी ए3 2.0 लीटर डीजल इंजन 4 सिलेंडर के साथ काम करता है जो 143 बीएचपी पावर और अधिकतम 320 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ये 8.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
ऑडी ए3 1.8 लीटर टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन 180 बीएचपी पावर और अधिकतम 250 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ये 7.3 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।